फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   number of card holder will be 10 million pulses will be found

कार्डधारकों की संख्या 10 लाख के पार, मिलेगी दाल

Thu, 23 Apr 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
number of card holder will be 10 million pulses will be found
मुफ्त राशन वितरण योजना के बाद कार्डधारकाें की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस एक महीने में 70 हजार से अधिक नए कार्ड बनाए गए हैं और यह संख्या 10 लाख के पार हो गई है। यह क्रम अब भी जारी है। इन्हें गेहूं, चावल के अलावा प्रति कार्ड एक किग्रा चने की दाल भी दी जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले कार्डधारकों की संख्या नौ लाख से अधिक थी। अलग-अलग वजहों से इनमें से 55 हजार के नाम काट दिए गए। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जिनके पास आधार कार्ड नहीं था। अब मुफत राशन वितरण योजना के बाद इनमें से पात्रों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। इनके अलावा मनरेगा के सक्रिय जाब कार्डधारक, श्रम एवं विकास विभाग में पंजीकृत तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भी सूची तैयार की गई है। इनमें से 85 हजार से अधिक पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है जिनके राशन कार्ड बनाए जाने हैं। सर्वे का काम अब भी जारी है। इनमें से 70 हजार से अधिक के राशन कार्ड बनाए भी जा चुके हैं। इस तरह से जिले में कुल कार्डधारकों की संख्या 10 लाख 22 हजार के करीब हो गई है। नए कार्डधारकों को केंद्र की मुफत चावल वितरण योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अगले महीने से एक किग्रा दाल भी दी जाएगी। इसका लाभ भी नए कार्डधारकों को मिलेगा। चूंकि, दाल प्रति कार्ड एक किग्रा मिलनी है। इस तरह से जिले में 10 हजार क्ंिवटल से अधिक दाल की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

80 फीसदी कार्डधारकों को मिल चुका है राशन
0 केेंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत कंट्रोल से प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल का वितरण किया जा रहा है। वितरण 15 अप्रैल से शुरू हुआ है और अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्डधारकों को राशन मिल चुका है। प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार मंगलवार तक आठ लाख 10 हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन मिल चुका है। वितरण 26 तक होगा। इससे पहले एक से 13 अप्रैल के बीच भी प्रदेश सरकार की येाजना के अंतर्गत मुफत राशन वितरण हुआ था। उसमें भी 93 प्रतिशत कार्डधारकों को राशन वितरित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कार्ड वालाें को बांटे जा रहे राशन के पैकेट
जिनके पास राशनकार्ड नहीं है ऐसे गरीबों और जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने के साथ राशन बांटने की भी योजना बनाई गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इसके प्रभारी बनाए गए हैं। इसके लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। राशन पैकेट में पांच किग्रा आटा, तीन किग्रा चावल, दो किग्रा आलू, एक किग्रा दाल समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed