फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NTA reviews preparations; inspects everything from jammers and biometric systems to CCTV networks.

Prayagraj News: एनटीए ने परखीं तैयारियां, जैमर-बायोमेट्रिक से लेकर सीसीटीवी नेटवर्क तक की पड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
NTA reviews preparations; inspects everything from jammers and biometric systems to CCTV networks.
दिन शनिवार, समय सुबह के 11 बजे। शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर हलचल थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी एक-एक कमरे में पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल कर रहे थे। कहीं जैमर की रेंज जांची जा रही थी तो कहीं बायोमेट्रिक मशीनों के जरिये पहचान सत्यापन की प्रक्रिया का ट्रायल चल रहा था।
विज्ञापन

केपी इंटर कॉलेज समेत जिले के सभी 47 केंद्रों पर रविवार को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा से पहले सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की अंतिम रिहर्सल की गई। इस परीक्षा में 23104 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम और निगरानी तंत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या तकनीकी बाधा की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार परीक्षा को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है। केंद्रों के बीच लगाए गए जैमर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सिग्नल को निष्क्रिय करेंगे जबकि अभ्यर्थियों की पहचान बायोमेट्रिक सत्यापन से होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका जमा करने तक हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी।

जैमर से बंद होंगे सिग्नल, कैमरों की रहेगी नजर
-हर केंद्र पर दो कमरों पर एक जैमर की निगरानी

-मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य उपकरणों पर रोक

-प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी नेटवर्क सक्रिय

-कंट्रोल रूम से होगी लगातार मॉनिटरिंग

-संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था


बायोमेट्रिक से होगी पहचान की पुष्टि
-प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का सत्यापन
-दस्तावेज और पहचान का मिलान
-परीक्षा समाप्ति तक रिकॉर्ड रहेगा सुरक्षित

-एनटीए की टीम ने रिहर्सल में परखी पूरी प्रक्रिया


अनुमति प्राप्त वस्तुएं
-नीट-यूजी का एडमिट कार्ड
-एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि)
-पासपोर्ट साइज फोटो

-पारदर्शी पानी की बोतल


प्रतिबंधित वस्तुएं
-मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ
-कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
-नोट्स, किताबें, कागज या अन्य अध्ययन सामग्री
-पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, चश्में
-आभूषण, धातु की वस्तुएं

-ईयरफोन, माइक्रोफोन या कोई संचार उपकरण


ड्रेस कोड

-हल्के रंग के साधारण कपड़े ही पहने।

-बड़े बटन, भारी कढ़ाई, जेबों की अधिकता वाले कपड़ों से बचें।

-चप्पल या कम हील वाले सैंडल पहनना बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed