फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NSUI election organically , filed

एनएसयूआई के चुनाव में बवाल, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 06 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के चुनाव में बुधवार को बवाल हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हुई वोटिंग और उसके बाद मतगणना को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि चुनाव के बाद तमाम कार्यकर्ता होटल पहुंचे और वहां चुनाव अधिकारी से भिड़ गए।  दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। चुनाव अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने छात्र नेता अनुराग, गौरव त्रिपाठी और मानस शर्मा सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही अनुराग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के निराला सभागार में बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए मतदान और मतगणना हुई। इस पद के लिए प्रदेश के अन्य जिलों में मतदान की प्रक्रिया पहले ही पूरी कराई जा चुकी थी। इलाहाबाद में मतदान पूरा होते ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतगणना को अंतिम रूप दिया गया। मतगणना पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौबे निर्वाचित हुए जबकि दूसरे एवं तीसरे नंबर पर रहे विकास सिंह एवं गौरव त्रिपाठी को उपाध्यक्ष के पद से संतोष करना पड़ा। पद का विवाद ही बवाल का कारण बन गया। इसी वजह से अधिकारिक रूप से चुनाव परिणाम भी घोषित नहीं किया जा सका। एसएसयूआई के सूत्रों ने बताया कि गौरव त्रिपाठी के कुछ समर्थक छात्र नेताओं ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मतदान एवं मतगणना का विरोध किया लेेकिन चुनाव अधिकारी दीपांकर त्रिपाठी ने उनके आरोपों अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन



 समर्थकों को यह बात नागवार लगी। चुनाव के बाद छात्र नेता इलाहाबाद जंक्शन के पास स्थित उस होटल में पहुंच गए, जहां चुनाव अधिकारी ठहरे हुए थे। वहां दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि तोड़फोड़ करने वालों ने चुनाव अधिकारी के आठ हजार रुपये भी छीन लिए। चुनाव अधिकारी की ओर से खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी गई तो पुलिस ने छात्र नेता अनुराग और मानस शर्मा के खिलाफ मारपीट, लूट के प्रयास, तोड़फोड़ और धमकी दिए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। अनुराग पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed