Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now wait and watch strategy

फिलहाल वेट एंड वॉच की रणनीति

Tue, 25 Oct 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Now wait and watch strategy
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद। समाजवादी कुनबे में कलह और सड़क पर आई परिवार की लड़ाई ने सपा के स्थानीय विधायकों की बेचैनी बढ़ा दी है। सपा के इलाहाबाद से सात विधायक हैं और लाजमी है कि इस टकराव का इन पर भी सीधा असर पड़ रहा है। अगले विधानसभा चुनाव करीब हैं और सभी इस उधेड़बुन में हैं कि किधर जाएं। कोई भी विधायक सीधे तौर पर कुछ भी कहना नहीं चाहता। आखिर मुखिया के परिवार का मामला है। मगर नफा-नुकसान का आंकलन सभी कर रहे हैं। फिलहाल तो वेट एंड वॉच की स्थिति है। सबकी नजर लखनऊ में सियासी घटनाक्रम पर टिकी है। 
विज्ञापन


1. हाजी परवेज अहमद (विधायक शहर दक्षिणी): पेट्रोल पंप मालिक हाजी परवेज अहमद को यूं तो पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार सपा का टिकट मिला और उन्होंने जीत दर्ज कर एक और सीट पार्टी की झोली में डाल दी। सियासी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए पूर्व में अतीक अहमद के नेतृत्व में प्रतापपुर विधानसभा सीट पर अपना दल से चुनाव लड़े थे मगर सफल नहीं हो सके। वैसे तो परवेज अहमद कार्यकर्ताओं के बीच खासे सक्रिय रहते हैं मगर पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी जीत में अहम भूमिका उनकी सक्रियता से ज्यादा सपा के प्रभाव की थी। अगर सपा में विभाजन होता है और सहानुभूति का लाभ अखिलेश मिलता दिखाई देता है तो वह पाला बदल सकते हैं।
विज्ञापन


2. अंसार अहमद (विधायक फाफामऊ) : अंसार अहमद 2012 में सपा से चुनाव जीतने से पहले भी विधायकी का सुख ले चुके हैं। 2002 में वे अपना दल से विधायक चुने गए थे। परिस्थितियां बदलीं तो सपा का दामन थाम लिया। उनकी जीत में भी मुलायम का प्रभाव साफ दिखता है। लखनऊ में सियासी हालात बदलते हैं तो पार्टी के पुरनिये होने के नाते वे बुजुर्ग खेमे में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गिरीश चंद्र उर्फ गामा पांडेय (विधायक मेजा) : गामा अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सपा सांसद रेवती रमण सिंह के प्रतिनिधि के रूप में काम करते रहे। रेवती जहां, गामा भी पीछे चले। विधायकी भी सपा के टिकट से ही पहली बार (2012) में मिली। रेवती रमण सपा मुखिया मुलायम के खास माने जाते हैं। अगर सपा में शीर्ष पर चल रहा अंतर्कलह पार्टी को दोफाड़ करता है तो बदले सियासी माहौल में वे यहां भी रेवती का ही अनुसरण करेंगे। यानी के मुलायम के साथ।

4. सईद अहमद (विधायक फूलपुर) : सईद का सपा के अलावा बसपा से भी नाता रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल करने से पहले 2007 में वे बसपा से भी किस्मत आजमा चुके हैं। राजनीति में नफे-नुकसान का गणित सईद जानते हैं। पिता-पुत्र की लड़ाई में किसी एक ओर जाने से पहले सईद ये जरूर ध्यान रखेंगे कि चुनाव में जीत किस ओर जाने से मिलेगी। अगर अखिलेश की लोकप्रियता का ग्राफ यूं ही चढ़ता रहा तो वे युवा नेतृत्व को तवज्जो दे सकते हैं।

5. सत्यवीर मुन्ना (विधायक सोरांव) : सत्यवीर का परिवार राजनीति से जुड़ा है। उनके भाई शैलेंद्र तीन बार सांसद रहे हैं। उन्हीं के प्रभाव में सपा का टिकट मिला और फिर जीत भी हासिल की। जाहिर है अगर पाला बदलने की बारी आई तो वे भाई शैलेंद्र के पीछे ही चलेंगे। लेकिन जीत किस ओर जाने से मिलेगी, यह आंकलन निष्ठा बदलने में जरूर अहम भूमिका निभाएगा। शैलेंद्र सपा के पुराने नेता माने जाते हैं। ये बात और है कि पहले वे कांग्रेस में थे और विधायक भी रहे। इस बात के आसार हैं कि अखिलेश के प्रति युवा सपाइयों में बढ़ता क्रेज उनको उस ओर ले जाए।

6. विजमा यादव ( विधायक प्रतापपुर) : विजमा का सपा से पुराना नाता है। उनके पति स्वर्गीय जवाहर यादव उर्फ पंडित भी सपा से विधायक थे। उनकी पहचान ही सपा से है। जाहिर है पार्टी के अंदर की उठापटक का असर उन पर भी होगा। अखिलेश या मुलायम, यह सवाल उनके सामने भी आ सकता है। सपा की पहचान मुलायम से है और फिलहाल लोकप्रियता अखिलेश के साथ। सो फैसला जरा मुश्किल भरा है। जीत की गुंजाइश ही तय करेगी कि वे किधर रुख करती हैं। हालांकि मुलायम के प्रति निष्ठा जगजाहिर है।

7. प्रशांत सिंह (विधायक, हंडिया) : प्रशांत के पिता महेश नारायण सिंह शुरू से सपाई और विधायक रहे। उनके बाद प्रशांत को उनकी राजनीतिक विरासत मिली। मुलायम परिवार से पुराना नाता है मगर उनकी विधायकी का सफर अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने से ही शुरू होता है। इसका असर तो जरूर होगा। आसार हैं कि प्रशांत अखिलेश खेमे को तवज्जो दें।


0 इसके अलावा बारा से सपा के टिकट पर चुनाव जीते और अब भाजपा में शामिल हो चुके डा. अजय भारती का भी नाम यहां लेना जरूरी है। अजय ने अपना राजनीतिक भविष्य भाजपा में देखा और फिलहाल सपा में चले घमासान से बहुत पहले ही उन्होंने पार्टी बदल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed