फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now visit the southern philosophy

अब करें दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 

Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दशहरे बाद अगर आप दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन के भरोसे बिल्कुल भी रहें। क्योंकि दक्षिण भारत जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में अगले दो माह तक लंबी प्रतीक्षा सूची है। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ‘दक्षिण भारत दर्शन यात्रा’ ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन यात्रियों को कराएगी। ट्रेन 14 अक्तूबर को रवाना होगी। इसमें बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की  ‘दक्षिण भारत दर्शन यात्रा’ 12 रात एवं 13 दिन में यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरई (मीनाक्षी मंदिर),  कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम ( पदमनाभम मंदिर), एर्णाकुलम, तिरुपति (बाला जी एवं पदमावती मंदिर), कुरूनूल (मल्लिकार्जुन ज्योर्तिंलिंग) के दर्शन कराएगी। स्लीपर श्रेणी की इस ट्रेन में प्रति यात्री 10870 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा नॉन एसी बस द्वारा तथा संबंधित स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ओर से ही रहेगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक इस ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी स्टेशन से उपलब्ध है। यात्री ज्यादा होने पर ट्रेन इलाहाबाद भी लाई जा सकती है। इसकी बुकिंग इलाहाबाद जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय या फिर वेबसाइट से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed