फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the movement of aircraft will be done at the airport even at night, preparation to run 20 seater aircraft

प्रयागराज : एयरपोर्ट पर अब रात में भी होगी विमानों की आवाजाही, अयोध्या के लिए 20 सीटर विमान चलाने की तैयारी

Fri, 14 Jul 2023 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 10:09 PM IST
सार

सांसद फूलपुर एवं एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष केशरी देवी पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा है। एलाइंस एयर ने जो नया शेड्यूल बनाया है, उसमें रात दस बजे के आसपास दिल्ली के लिए सीधी उड़ान की तैयारी है।

विज्ञापन
Now the movement of aircraft will be done at the airport even at night, preparation to run 20 seater aircraft
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद सांसद केशरी देवी पटेल और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट पर अब रात के समय भी विमानों की आवाजाही हो सकेगी। इसकी शुरुआत एलाइंस एयर द्वारा की जा सकती है। एलाइंस एयर ने सप्ताह में दो दिन प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल रात के समय तय किए जाने का प्रस्ताव दिया है। एयरफोर्स की मंजूरी मिलते ही यहां रात में भी विमानों का आवागमन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को यह बात एयरपोर्ट सलाहकर समिति की बैठक में सदस्यों से साझा की गई।

विज्ञापन


सांसद फूलपुर एवं एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष केशरी देवी पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा है। एलाइंस एयर ने जो नया शेड्यूल बनाया है, उसमें रात दस बजे के आसपास दिल्ली के लिए सीधी उड़ान की तैयारी है। यह विमान सप्ताह में दो दिन रात सवा नौ बजे के आसपास कोलकाता से प्रयागराज आएगा।

विज्ञापन

बमरौली स्थित नागर विमानन प्रशिक्षण कॉलेज में हुई बैठक में एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय ने प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बारे में जानकारी दी। कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य अगले माह शुरू हो जाएगा। 15 माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। कुंभ के पूर्व नया टर्मिनल भवन, एक टैक्सी वे, तीन बड़े और आठ छोटे एयरक्राफ्ट के पार्किंग स्टैंड आदि की सुविधा यहां होगी। बैठक में एडीएम सिटी मदन कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अभिनव त्यागी के साथ दिनेश पटेल, रमेश चंद्र अग्रवाल, सुशील राजा आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

अयोध्या के लिए शुरू होगा 20 सीटर विमान
 

एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य आशीष गुप्ता ने प्रयागराज से चित्रकूट, अयोध्या, वाराणसी आदि शहरों के लिए 20 सीटर विमान शुरू करने का सुझाव दिया। उन्हें बताया गया कि अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण होते ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। समिति सदस्य धनंजय सिंह ने बंद हुई गोरखपुर फ्लाइट सुबह के समय चलवाने की वकालत की। उन्होंने समिति सदस्यों को परिचय पत्र देने का भी आग्रह किया। सदस्य विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने एयरपोर्ट परिसर का सौंदर्यीकरण कराने और यहां ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की बात रखी। सदस्य शिवशंकर सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट का नामकरण अगर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर हुआ है तो यहां इसका बोर्ड लगाया जाए।

विज्ञापन

नागपुर, पटना के लिए शुरू हो उड़ान

सांसद केशरी देवी पटेल ने उड़ान योजना के तहत बंद हुई नागपुर, पटना उड़ान को शुरू करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उड्डयन मंत्री से मिलेंगी। उन्होंने एयरपोर्ट से सटी 31 एकड़ भूमि को भविष्य में एयरपोर्ट की आवश्यकताओं के लिए उपयोग में लाए जाने के लिए राज्य सरकार से भूमि को प्राप्त करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि प्रयागराज से हैदराबाद, चेन्नई, गोवा, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी एवं जम्मू के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है। विमानन कंपनियों से इस संंबंध में बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed