फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now studies on online certificate and degree

अब ऑनलाइन पढ़ाई पर भी सर्टिफिकेट और डिग्री 

Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now studies on online certificate and degree
यूजीसी - फोटो : demo
डिजिटल इंडिया अभियान के बीच पढ़ाई का तौर-तरीका भी बदलता दिख रहा है। अब ऑनलाइन पढ़ाई पर सर्टिफिकेट और डिग्री देने की तैयारी है। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मैसिव ओपेन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक) लांच करने का निर्णय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इसके अंतर्गत पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी को क्रेडिट (अंक) दिए जाएंगे, जिसके आधार पर डिग्री हासिल की जा सकेगी। प्रारूप तैयार करने तथा नियमावली बनाने के लिए विशेषज्ञों की समिति भी बनाई गई है।
विज्ञापन


यूजीसी ने सभी पाठ्यक्रमों के लिए क्रेडिट बेस्ड च्वॉयस सिस्टम (सीबीसीएस) अनिवार्य कर दिया है। कई विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। जहां नहीं है, वहां भी एक-दो साल में लागू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि कोर्स से इतर दूसरे विषय में भी क्रेडिट हासिल किए जा सकते हैं। डिग्री हासिल करने के लिए छात्र-छात्राओं को न्यूनतम क्रेडिट हासिल करने होंगे। यूजीसी की नई व्यवस्था के अंतर्गत विद्यार्थियों को क्रेडिट हासिल करने के लिए कक्षाओं में जाने की भी जरूरत नहीं होगी। आयोग ने आगामी सत्र से मैसिव ओपेन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक) पर क्रेडिट निर्धारित करने की तैयारी की है। सिर्फ विशेषज्ञों की कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। सचिव प्रोफेसर जसपाल सिंह संधू ने बताया कि मूक्स कोर्स शीघ्र लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


मूक पढ़ाई का माध्यम है। भविष्य में इसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि इसमें पूरी पढ़ाई की व्यवस्था होती है। कई देशों में मूक के अंतर्गत सर्टिफिकेट और डिग्री पाठ्यक्रम शुरू हैं। राजर्षि टंडन मुक्त मुक्त विश्वविद्यालय में भी मूक कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। विभिन्न संस्थाओं से समझौते किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से मूक प्लेटफार्म को मजबूत बनाने की भी पहल की गई है। इसके अंतर्गत सभी तरह के कोर्सेज के प्रारूप और पाठ्यक्रम को नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा। इसका मकसद विभिन्न पाठ्यक्रम के ई-कंटेंट की उपयोगिता बढ़ाने के साथ समरूपता लाना है। सभी कोर्सेज मूक प्लेटफार्म पर लांच किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed