फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now search is on for two officials of Bhim Army in Karchana riot, Tehsil President and Vice President have

Prayagraj : करछना बवाल में अब भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों की तलाश, तहसील अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हुए हैं नामजद

Wed, 02 Jul 2025 10:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 10:47 AM IST
सार

प्रयागराज। करछना के भडेवरा बाजार में 75 लोगों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे दिन पुलिस भीम आर्मी के दो आरोपी पदाधिकारियों की तलाश में जुटी रही। दोनों को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है और इनमें तहसील अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल हैं।

विज्ञापन
Now search is on for two officials of Bhim Army in Karchana riot, Tehsil President and Vice President have
करछना थाने में बैठाए गए उपद्रवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज। करछना के भडेवरा बाजार में 75 लोगों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे दिन पुलिस भीम आर्मी के दो आरोपी पदाधिकारियों की तलाश में जुटी रही। दोनों को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है और इनमें तहसील अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल हैं। उधर एक दिन पहले गिरफ्तार 23 अन्य लोग मंगलवार को जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि इस बवाल की साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए मोबाइल सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस टीमें परंपरागत मुखबिर तंत्र से भी यह पता लगाने में जुटी हैं कि बवाल के पीछे किन लोगों का हाथ है। इससे पहले सोमवार को गिरफ्तार किए गए 23 अन्य लोगों से गहन पूछताछ की गई।

विज्ञापन

उधर तीसरे दिन भड़ेवरा बाजार में पूरी तरह शांति रही। दुकानें पूर्व की तरह ही खुलीं और बाजार में चहल पहल रही। फिलहाल एहतियातन बाजार में शिफ्टवार अलग-अलग थाने की फोर्स तैनात की जा रही है। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए एसीपी स्तर के अधिकारी को भी तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। 75 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में जिन अन्य लोगाें की संलिप्तता रही है, उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

अब तक क्या हुआ

  • 29 जून को हुए बवाल के मामले में 54 नामजद समेत कुल 604 लोगाें पर एफआईआर दर्ज की गई।
  • इनमें 550 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया।
  • अब तक 75 की हो चुकी है गिरफ्तारी।
  • गिरफ्तार आरोपियों में 52 नामजद आरोपी।
  • 23 अन्य गिरफ्तार आरोपी वह हैं, जिन्हें वीडियो फुटेज से चिह्नित किया गया
  • भीम आर्मी के करछना तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू और उपाध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन भी हैं नामजद
  • दोनों साजिश रचने के आरोपी, चल रही है तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed