फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now railway development work will be done with Rs 89 billion, not Rs 95, Railways released revised pink book

Railwy : 95 नहीं, अब 89 अरब रुपये से होंगे रेलवे के विकास कार्य, रेलवे ने जारी की संशोधित पिंक बुक

Sun, 18 Aug 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 05:55 PM IST
सार

पूर्व में जारी की गई पिंक बुक में एनसीआर के लिए 95.46 अरब रुपये का बजट जारी हुआ था, जो अब 89.61 अरब ही रह गया है। इतना ही नहीं, यह रकम वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिए गए बजट से भी कम है।

विज्ञापन
Now railway development work will be done with Rs 89 billion, not Rs 95, Railways released revised pink book
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

पिछले माह 23 जुलाई को पेश हुए आम बजट के बाद रेलवे ने सभी जोनल रेलवे की संशोधित पिंक बुक जारी की है। शनिवार को जारी इस संशोधित पिंक बुक में पूर्व के मुकाबले उत्तर मध्य रेलवे को दिए जाने वाले बजट में 5.84 अरब रुपये की कटौती कर दी गई है।

विज्ञापन


पूर्व में जारी की गई पिंक बुक में एनसीआर के लिए 95.46 अरब रुपये का बजट जारी हुआ था, जो अब 89.61 अरब ही रह गया है। इतना ही नहीं, यह रकम वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिए गए बजट से भी कम है।
विज्ञापन


बीते वर्ष एनसीआर को 91.83 अरब रुपये स्वीकृत किए गए थे। उसके मुकाबले अब बोर्ड की ओर से संशोधित की गई पिंक बुक में यह रकम 2.22 अरब रुपये कम है। एनसीआर की पिंक बुक में बताया गया है कि जोनल रेलवे किस मद में कितने रुपये खर्च करेगा। इस रकम से जोन में कई रेल अंडर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज, रेलवे कॉलोनियों का रखरखाव, नई लाइन, रेल लाइन का दोहरीकरण, यात्री सुविधाओं में इजाफा आदि के कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम जारी पिंक बुक में दोहरी लाइन बिछाए जाने के बजट में कटौती की गई है। पिछले माह जारी पिंक बुक में यह राशि 36.69 अरब रुपये की थी, जो अब घटकर 27.84 अरब रुपये रह गई है। हालांकि, कुछ मदों में बजट में बढ़ाया भी गया है। आमान परिवर्तन के लिए पहले 590 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था, जो अब बढ़कर 840.75 करोड़ रुपये हो गया है। रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज के भी बजट में कटौती हुई है।

पहले यह बजट 4.95 अरब रुपये था, जो अब घटकर 4.85 अरब रुपये कर दिया गया है। बीते कुछ माह हुई रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास का बजट संशोधित पिंक बुक में बढ़ाकर 12.42 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले यह धनराशि 3.82 करोड़ रुपये ही थी। उधर, कुछ मदों का बजट पूर्व की भांति ही रखा गया है। प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बीच बिछ रही तीसरी लाइन का बजट 300 करोड़ रुपये ही रखा गया है।

कहां कितना खर्च करेगा एनसीआर

  • कार्य : पिछले माह का बजट : संशोधित बजट
  • दोहरी लाइन के लिए : 3669 करोड़ : 2784 करोड़
  • आमान परिवर्तन : 590 करोड़ : 840.75 करोड़
  • ट्रैक नवीनीकरण : 860 करोड़ : 860 करोड़
  • यात्री सुविधाएं : 951 करोड़ : 788.70 करोड़
  • आरओबी-आरयूबी निर्माण : 495 करोड़ : 485 करोड़
  • सिग्नलिंग एवं दूरसंचार : 460 करोड़ : 501 करोड़
  • कर्मचारी कल्याण : 37.73 करोड़ : 46.47 करोड़
  • प्रशिक्षण-मानव संसाधन : 3.82 करोड़ : 12.42 करोड़
  • सड़क संरक्षा कार्य : 49.99 करोड़ : 49.99 करोड़
  • रोलिंग स्टॉक : 8.38 करोड़ : 8.38 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed