फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now preparations are underway for online evaluation of answer sheets of the main examination

UPPSC : अब मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के भी ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी, आयोग हर पहलू का कर रहा अध्ययन

Fri, 05 Dec 2025 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 08:18 PM IST
सार

UPPSC PCS : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब पीसीएस मेंस की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन तरीके से कराने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर कई सेवा प्रदाताओं ने अपना प्रस्तुतिकरण भी आयोग के सामने प्रस्तुत कर दिया है। हरियाणा आयोग में यह व्यवस्था आंशिक रूप लागू होने के बाद यूपी में भी आयोग इस पर विचार कर रहा है। हालांकि इसका पारदर्शिता और दुष्परिणाम के बारे में भी बारीकी से अध्ययन  किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Now preparations are underway for online evaluation of answer sheets of the main examination
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पीसीएस मेंस समेत अन्य भर्तियों के परंपरागत प्रश्न पत्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के भी ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग में आंशिक तौर पर इसे लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने भी एजेंसी ने इस तकनीकी का प्रजेंटेशन कर दिया है। इसी क्रम में इसके सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन

लोक सेवा आयोग समेत अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन की यह पद्धति अब विस्तृत उत्तरीय जवाब में भी लागू करने की योजना है। स्कैन की गईं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में एआई की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


आयोग सूत्र के अनुसार ऑनलाइन मूल्यांकन पद्धति की तकनीकी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी ने पिछले दिनों इसका प्रजेंटेशन किया। एक अफसर के अनुसार इस पर अभी अंतिम तौर पर निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन यदि मूल्यांकन की यह पद्धति लागू की जाती है तब भी किसी छोटी भर्ती परीक्षा में इसका इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल जवाब को आधार बनाकर होगा मूल्यांकन

ऑनलाइन मूल्यांकन की व्यवस्था लागू की जाती है तो विस्तृत उत्तरीय हर सवाल का मॉडल जवाब तैयार किया जाएगा। आयोग के अफसर के अनुसार वर्तमान व्यवस्था में भी पीसीएस या अन्य भर्ती परीक्षाओं में परंपरागत पेपर के हर सवाल का एक मॉडल जवाब तैयार किया जाता है। यह जवाब विशेषज्ञों का पैनल तैयार करता है और उसी के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है। यही व्यवस्था ऑनलाइन मूल्यांकन में भी लागू की जाएगी। ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका को स्कैन करके ऑनलाइन किया जाएगा और फिर मूल्यांकन होगा। अब इस पद्धति में एआई का कितना इस्तेमाल किया जाए इस पर मंथन चल रहा है।

हर पहलू पर किया जा रहा अध्ययन

- आयोग सूत्र के अनुसार विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों वाली उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन के हर पहलू का अध्ययन किया जा रहा है।

अफसरों के अनुसार इसमें एआई का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाए या आंशिक तौर पर। या फिर सिर्फ उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन करके ऑनलाइन कर दी जाएं और मूल्यांकन किसी विशेषज्ञ से ही कराया जाए। इसके लिए अन्य आयोगों एवं भर्ती संस्थाओं में लागू व्यवस्था का भी अध्ययन किया जा रहा है।

जल्दी मूल्यांकन के साथ पारदर्शिता का भी दावा

अफसरों का दावा है कि ऑनलाइन मूल्यांकन से पीसीएस मुख्य परीक्षा तथा परंपरागत प्रश्न पत्र आधारित अन्य भर्तियों का परिणाम जल्द घोषित हो सकेगा। इसके अलावा मूल्यांकन में पारदर्शिता होगी। एक ही स्तर के जवाब पर किसी अभ्यर्थी को ज्यादा तो दूसरे कम अंक मिलने जैसी शिकायतों पर अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed