फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now PhD from Mathematics and Zoology in Open University, registration started for research

UPRTOU : मुक्त विवि में अब गणित और जंतु विज्ञान से भी पीएचडी, शोध के लिए शुरू हुआ पंजीकरण

Thu, 01 Jun 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर उपलब्ध है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक प्रो. पीके पांडेय के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Now PhD from Mathematics and Zoology in Open University, registration started for research
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए रेगुलर मोड में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय में पहली बार गणित एवं जंतु विज्ञान में पीएचडी कराई जाएगी।

विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर उपलब्ध है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक प्रो. पीके पांडेय के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विलंब शुल्क सहित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तीन जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार करने के लिए चार से नौ जुलाई तक का समय दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 18 जुलाई तक ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विश्वविद्यालय में संचालित 15 विषयों में उपलब्ध पीएचडी की 59 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र के अनुसार कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रो. पीके पांडेय को समन्वयक, प्रो. जे पी यादव को सह समन्वयक, डॉ दिनेश सिंह एवं डॉ सतीश चंद्र जैसल को सदस्य और परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह को सदस्य सचिव नामित करते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति 2023 गठित की है, जो अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेगी।

नए प्रोफेसराें की नियुक्ति से बढ़ीं सीटें

मुक्त विश्वविद्यालय में गणित और जंतु विज्ञान विषय में प्रोफेसर के एक-एक पद पर नियुक्ति हुई है। इसी वजह से इन दोनों विषयों इस वर्ष से पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। दोनों विषयों में पीएचडी की चार-चार सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।

किस विषय में कितनी सीटें

विषय - सीटें

गणित - 04

जंतु विज्ञान - 04


कंप्यूटर साइंस - 06

न्यूट्रिशन फूड एंड डायटेटिक्स - 03


पत्रकारिता एवं जनसंचार - 04

मध्ययुगीन एवं आधुनिक इतिहास - 03


राजनीति विज्ञान - 02

वाणिज्य - 02


व्यवसाय प्रशासन एवं व्यवसाय प्रबंधन - 02

शिक्षा शास्त्र - 13


संस्कृत एवं प्राकृत भाषा - 03

सांख्यिकी - 03


हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषाएं - 05

भूगोल - 03

प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व - 02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed