फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now online application for D.El.Ed training till 22nd October, merit will be released after 25th

UP : डीएलएड प्रशिक्षण के लिए अब 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 25 के बाद होगी मेरिट जारी

Wed, 16 Oct 2024 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 01:38 PM IST
सार

यह दो वर्षीय प्रशिक्षण है। प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शुल्क 10,200 रुपये और निजी विद्यालयों में 41,000 रुपये है। आवेदन के लिए फिर से लिंक ओपन किया गया है। 25 अक्तूबर के बाद मेरिट जारी होगी और काउंसलिंग के बाद प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Now online application for D.El.Ed training till 22nd October, merit will be released after 25th
परीक्षा नियामक प्राधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण सत्र-2024 में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 23 अक्तूबर तक शुल्क जमा करके 25 अक्तूबर तक पूर्ण भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट लिया जा सकता है। डीएलएड डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएपी) ने ऑनलाइन आवेदन का लिंक 18 सितंबर को जारी किया था।

विज्ञापन

इसका आवेदन वेबसाइट https://updeled.gov.in पर नाै अक्तूबर तक लिया गया था। 10 अक्तूबर तक शुल्क जमा करके 12 अक्तूबर तक आवेदन का प्रिंट लिया गया। इसमें 2.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसकी अर्हता को लेकर कुछ लोग हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने अर्हता इंटरमीडिएट करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

उसके खिलाफ पीएनपी ने अपील करने की तैयारी की है। इसी बीच पीएनपी ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला किया है लेकिन अर्हता पूर्व की तरह ही रहेगी। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया, इसमें चयन के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंकों के गुणांक के आधार पर मेरिट बनेगी। टाॅप मेरिट वालों का डायट में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह दो वर्षीय प्रशिक्षण है। प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शुल्क 10,200 रुपये और निजी विद्यालयों में 41,000 रुपये है। आवेदन के लिए फिर से लिंक ओपन किया गया है। 25 अक्तूबर के बाद मेरिट जारी होगी और काउंसलिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि डीएलएड का प्रशिक्षण लेकर प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी मिलती है। प्रदेश के 66 डायट में डीएलएड की 10,600 सीटें हैं। इसके अलावा 3100 निजी डीएलएड काॅलेजों में 2.28 लाख सीटें हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed