फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now make reservation in ordinary UPSRTC roadways buses

UPSRTC : अब रोडवेज की साधारण बसों में भी करवाइए रिजर्वेशन, जानें कब से मिलेगी सुविधा

Sat, 29 Oct 2022 06:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 06:25 AM IST
सार

अभी रोडवेज की एसी बसों में ही ऑनलाइन आरक्षण की सेवा है। इसमें 15 दिन पहले ही यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं, लेकिन अब साधारण बसों में सफर करने वाले यात्री भी रिजर्वेशन सुविधा का लाभ आने वाले दिनों में उठा सकेंगे। यात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा रोडवेज देगा। 

विज्ञापन
Now make reservation in ordinary UPSRTC roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

निकट भविष्य में रोडवेज यात्री एसी बसों की तर्ज पर साधारण बसों में भी अपना रिजर्वेशन करवा सकेंगे। रोडवेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को इसी वित्तीय वर्ष से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले इस सेवा का लाभ लंबी दूरी वाली बसों के यात्रियों को मिलेगा। 

विज्ञापन



अभी रोडवेज की एसी बसों में ही ऑनलाइन आरक्षण की सेवा है। इसमें 15 दिन पहले ही यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं, लेकिन अब साधारण बसों में सफर करने वाले यात्री भी रिजर्वेशन सुविधा का लाभ आने वाले दिनों में उठा सकेंगे। यात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा रोडवेज देगा। 

विज्ञापन

साधारण बसों में यात्री सीट आरक्षण 30 दिन पहले करवा सकेंगे। साथ ही अगर किन्हीं कारणों से कोई यात्री अपना टिकट निरस्त करवाता है तो उसमें एक निश्चित धनराशि काटी जाएगी। प्रयागराज के सिविल लाइंस, जीरोरोड, मिर्जापुर एवं प्रतापगढ़ डिपो में इसके लिए आरक्षण काउंटर भी रोडवेज बनाएगा। 


पहले चरण में प्रयागराज से संचालित लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को आरक्षण सेवा का लाभ मिलेगा। इसके बाद आसपास के जिलों के लिए जाने वाली बसों के यात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेेंगे। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि प्रयागराज रीजन में इसकी तैयारी की जा रही है। यात्रियों को इसी वित्तीय वर्ष इस सेवा का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed