फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now, in response to the Commission stuck teacher recruitment

अब निर्वाचन आयोग के जवाब में फंसी शिक्षक भर्ती

Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now, in response to the Commission stuck teacher recruitment
टीचर - फोटो : demo pic
इविवि में अध्यापकों की भर्ती का रास्ता साफ होता नहीं दिख रहा। रोस्टर के मामले में विवि प्रशासन के पीछे हटने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द भर्ती हो जाएगी लेकिन अब अफसरों की सुस्त कार्यशैली आड़े आ गई है। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है लेकिन अफसर इस बाबत पत्र लिखकर भूल गए हैं। उन्हें इंतजार है कि आयोग खुद जवाब भेजे। ऐसे में आचार संहिता समाप्त होने के बाद मार्च में ही प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से अध्यापकों के 290 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन भी मांगे जा चुके हैं लेकिन रोस्टर तथा अन्य बिंदुओं को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधन के बाद दोबारा विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया। इसके लिए कार्यपरिषद से भी अनुमति ले ली गई। यह निर्णय दिसंबर में ही हो गया था लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर कोई बाधा न आए इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञापन जारी के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा। पत्र जनवरी के पहले सप्ताह में ही लिखा गया था। ऐसे में उम्मीद जगी थी कि निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद जनवरी के पहले पखवारा में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक आयोग का कोई जवाब नहीं पहुंचा है। विश्वविद्यालय के अफसर इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ बोलने से भी बच रहे हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर लंबित होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed