फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now if you throw garbage even in a moving train, you will have to pay fine, railway administration gives stri

NCR Railways : अब चलती ट्रेन से भी कूड़ा फेंका तो देना पड़ेगा जुर्माना, रेल प्रशासन ने दी सख्त हिदायत

Mon, 15 Jul 2024 06:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 06:34 AM IST
सार

ट्रैक के किनारे साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल एवं टूंडला में गार्बेज कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। ताकि, ऑन बोर्ड हॉउसकीपिंग वाले चलती ट्रेन में कूड़ा एकत्र कर उसे संबंधित स्टेशनों पर उतार दें।

विज्ञापन
Now if you throw garbage even in a moving train, you will have to pay fine, railway administration gives stri
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती ट्रेन से कूड़ा फेंकना यात्रियों संग पैंट्रीकार संचालकों को भी महंगा पड़ सकता है। क्योंकि, आने वाले दिनों में दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटे की जानी है। इसके लिए ट्रैक पूरी तरह से सुरक्षित होना चाहिए। क्योंकि, अमूमन ट्रेनों से फेंकी जाने वाली गंदगी आदि की वजह से मवेशी भोजन की तलाश में ट्रैक पर आते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन

ट्रैक के किनारे साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल एवं टूंडला में गार्बेज कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। ताकि, ऑन बोर्ड हॉउसकीपिंग वाले चलती ट्रेन में कूड़ा एकत्र कर उसे संबंधित स्टेशनों पर उतार दें।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने पैंट्रीकार संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि अगर उन्होंने बीच रास्ते में कूड़ा फेंका तो जुर्माना लगाया जाएगा। पिछले दिनों अवध असम एक्सप्रेस में एक यात्री ने पैंट्रीकार कार से ट्रैक कूड़ा फूंकने का वीडिया बनाकर वायरल कर दिया था। मामला संज्ञान में आने पर डीआरएम तिनसुकिया के निर्देश पर आईआरसीटीसी ने संबंधित संचालक पर 15 हजार का जुर्माना भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के सीनियर पीआरओ डॉ.अमित मालवीय ने बताया कि अधिकांश ट्रेनों में ऑन बोर्ड हॉउसकीपिंग आदि की व्यवस्था की गई है। झांसी स्टेशन पर 97 ट्रेनों की सफाई की जाती है। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल पर भी 32 ट्रेनों से एवं प्रयागराज जं कुल 13 ट्रेनों का गार्बेज कलेक्ट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed