फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now graduate in sociology in ivvi

इविवि में अब समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई

Wed, 11 Aug 2021 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now graduate in sociology in ivvi
Now graduate in sociology in ivvi
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नए सत्र 2021-22 में पांच नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। इनमें समाजशास्त्र विषय में स्नातक के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत तीन पाठ्यक्रम और जेके इंस्टीट्यूट के तहत एक पाठ्यक्रम शामिल है। प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए कुलपति के पास भेजा गया है। दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने पर पांचों नए पाठ्यक्रमों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इविवि के समाजशास्त्र विभाग में केवल परास्नातक और पीएचडी में ही दाखिले लिए जाते हैं। विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र की स्नानाक की पढ़ाई नहीं होती है। छात्र काफी समय से स्नातक शुरू करने की मांग कर रहे हैं। अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है। प्रवेश प्रकोष्ठ नए सत्र से समाजशास्त्र विषय में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड यूजी एंड पीजी प्रोग्राम इन फूड टेक्नोलाजी, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए इन डेटा साइंस और बीवोक इन मीडिया प्रोडक्शन में प्रवेश का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही इविवि के जेके इंस्टीट्यूट के सेंटर ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट में बीवोक डिग्री के तहत प्रोग्राम इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव कुलपति के पास भेजा गया है। अब वहां से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नई शिक्षा नीति के रोजगारपरक शिक्षा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस सत्र से विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में स्नातक के अलावा आईपीएस में तीन और सेंटर फॉर वोकेशनल स्टडीज में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के नए डिग्री प्रोग्राम को शुरू किया जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों का कौशल विकास होगा।’ पीआरओ, इविवि, डॉ. जया कपूर

आवेदन शुरू होने के लिए करना होगा इंतजार
प्रयागराज। इविवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए एजेंसी का चयन अभी नहीं हो सका है। इविवि प्रशासन ने एजेंसी चयन के लिए टेंडर निकाला था। तीन या अधिक एजेंसियों की ओर से आवेदन किए जाने पर ही टेंडर खोले जाने का प्रावधान है, लेकिन इससे कम एजेंसियों ने आवेदन किए हैं। टेंडर छह अगस्त को ही खुल जाना चाहिए था। एजेंसी का चयन होने के बाद ही प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। हालांकि इविवि प्रशासन इस मसले पर निर्णय ले सकता है, ताकि आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed