फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now garbage disposal will be done daily, new plant started in Baswar

Prayagraj News: अब रोजाना होगा कूड़े का निस्तारण, बसवार मेंं नया प्लांट शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Now garbage disposal will be done daily, new plant started in Baswar
शहर से निकलने वाले कचरे का अब रोजाना निस्तारण होगा। महापौर गणेश केसरवानी ने बुधवार को बसवार में 300 मीट्रिक क्षमता का नया सॉलिड वेस्ट प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बसवार में अभी 400 मीट्रिक टन क्षमता का सॉलिड वेस्ट प्रोेसेसिंग प्लांट काम कर रहा है। इसके अलावा 150 मीट्रिक टन क्षमता का सीएंडडी वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट भी संचालित है। इसके विपरीत शहर में रोजाना करीब 700 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। ऐसे में पूरी क्षमता के साथ प्लांट चालू होने के बाद भी रोजाना निकलने वाले कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

अब 300 मीट्रिक क्षमता का नया प्लांट शुरू होने यह समस्या दूर हो गई है और रोजाना निकलने वाले का कचरे का शत-प्रतिशत निस्तारण हो सकेगा। महापौर ने प्लांट का निस्तारण करने के साथ शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर विधायक पियूष रंजन निषाद, पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों से डंप 18 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण
बसवार में वर्षों से डंप कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा ने बताया कि 21.50 लाख मीट्रिक टन कूड़ा डंप था। इनमें से 18 लाख मीट्रिक टन का निस्तारण हो चुका है। शेष 3.50 लाख मीट्रिक टन कचरे का भी महाकुंभ से पहले निस्तारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed