फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now fifteen will be released Teacher recruitment advertisement

अब पंद्रह को जारी होगा शिक्षक भर्ती का विज्ञापन

Sat, 06 Apr 2019 01:30 AM IST
दुर्गेश pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुर्गेश pandey Updated Sat, 06 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 588 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन अब 15 अप्रैल को जारी होगा। पहले यह विज्ञापन पांच अप्रैल को जारी होना था, लेकिन कुछ कारणों से रोक दिया गया।  इविवि प्रशासन ने अब निर्णय लिया है कि विज्ञापन 15 को जारी किया जाएगा। उसी दिन से शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

विज्ञापन


इविवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के 336, एसोसिएट प्रोफेसर के 156 और प्रोफेसर के 66 पदों पर भर्ती होनी है। सबसे पहले 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन प्रक्रिया समय से शुरू नहीं हो सकी और फिर पांच अप्रैल को इविवि की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी करने एवं ऑनलाइन आवेदन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इविवि प्रशासन पांच अप्रैल को भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका। दरअसल, शिक्षक भर्ती 200 प्वाइंट आरक्षण रोस्टर के तहत होनी है। इस बार दस फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण व्यवस्था भी लागू होनी है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आरक्षण निर्धारण को लेकर कुछ तकनीकी पेच है, जिसका निराकरण किया जा रहा है। उधर, एफआरडीसी के निदेशक प्रो. अनुपम दीक्षित ने बताया कि शिक्षक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अब 15 अप्रैल को इविवि की वेबसाइट पर जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed