फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   now elctricity connection from home

अब घर बैठे लीजिए विद्युत कनेक्शन

Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
now elctricity connection from home
प्रयागराज। विद्युत कनेक्शन के लिए लोगों को अब पॉवर कॉरपोरेशन के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। लोग घर बैठे ही कनेक्शन ले सकेंगे। पॉवर कॉरपोरेशन ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। ऑनलाइन कनेक्शन घरेलू और कामर्शियल दोनों तरह के मिलेंगे। यह जानकारी मंगलवार को ऊर्जा सचिव अरविंद कुमार ने दी। वह यहां सर्किट हाउस में मंडलीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कहा कि यह व्यवस्था कनेक्शन देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है। घरेलू कनेक्शन देने के लिए ‘झटपट पोर्टल’ और कामर्शियल कनेक्शन देने के लिए ‘निवेश मित्र’ नाम से पोर्टल शुरू किया गया है। लोग इस पर लॉग ऑन कर कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कनेक्शन के लिए लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट भी पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे। लोगों को घरेलू कनेक्शन एक हफ्ते में और कामर्शियल कनेक्शन जरूरी जांच पूरी कर लेने के बाद दे दिया जाएगा। झटपट पोर्टल को अक्तूबर माह से और कामर्शियल कनेक्शन के लिए निवेश मित्र पोर्टल को हाल में शुरू किया गया है। लोग इसका लाभ उठा भी रहे हैं। इससे लोगों को पॉवर कॉरपोरेशन के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को पोर्टल के जरिए होने वाले आवेदन को समय सीमा के अंतर्गत कनेक्शन देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष जोर दिया। कहा कि इसी के लिए आसान किश्त योजना शुरू की गई है। बकाएदार इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद के मुताबिक मात्र 26 फीसदी बकाएदारों के रजिस्ट्रेशन कराने पर विद्युत अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई। कहा कि इसको लेकर विचार चल रहा है। कमजोर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों क े खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कई विद्युत अधिकारियों को राजस्व वसूली, विद्युत चोरी में कमी लाने, ट्रांसफार्मर में खराबी न आने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप सुनाई समस्याएं
प्रयागराज। विद्युत चोरी और बकाएदारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों के दौरान विद्युत कर्मियों पर होने वाले हमले को लेकर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही अभियान के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारियों ने करछना के मुगारी गांव की घटना का जिक्र किया। इस पर प्रमुख सचिव ने एसएसपी से बात कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में जूनियर अभियंताओं ने भी अपनी बात प्रमुख सचिव के सामने रखी। प्रमुख सचिव ने कहा कि कार्रवाई के दौरान विद्युत कर्मी अपने पास आईकार्ड जरूर रखें। अभियान के दौरान अगर दिक्कत है तो इसके लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
ट्रासफार्मर न बदले जाने की शिकायत
प्रयागराज। जारी के मैदा गांव के निवासी ने प्रमुख सचिव से शिकायत की उनके गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिनों बाद भी बदला नहीं गया। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत पर समस्या के समाधान का मैसेज उनके पास आ गया लेकिन खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। इस पर प्रमुख सचिव ने मुख्य अभियंता को तुरंत ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया।

संविदा कर्मियों ने मानदेय न मिलने की शिकायत की
प्रमुख सचिव को विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने भी ज्ञापन सौंपकर आठ माह से बकाए मानदेय के भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय न मिलने से उनके घर का खर्चा नहीं चल पा रहा है। उनका जीना मुहाल हो गया है। संविदा कर्मियों ने कहा कि वह दो दिन से कामकाज के बहिष्कार पर हैं। जिला मुख्यालय पर भी उन्होंने प्रदर्शन किया। उनके बहिष्कार से उपभोक्ता अपना बिल नहीं जमा कर पाए। इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed