फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now begins the process of hiring an assistant professor

अब शुरू होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में दो और सदस्यों की नियुक्ति के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है। नई नियुक्ति के बाद आयोग में कोरम पूरा हो गया है। ऐसे में आगे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्णय लिए जा सकेंगे। इसी के साथ नई भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन की भी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बाद अध्यक्ष तथा तीन सदस्यों की नियुक्ति अवैध घोषित कर दी गई। ऐसे में आयोग में सिर्फ एक सदस्य रह गए थे। इसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया तकरीबन एक साल से ठप है। हालांकि, अध्यक्ष के बाद अब दो सदस्यों की नियुक्ति होने से कोरम का संकट दूर हो गया है। एक अन्य सदस्य के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। नए सदस्यों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोरम पूरा होने के साथ शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के दो हजार से अधिक तथा प्राचार्य के तकरीबन 50 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी। एक हजार से अधिक पदों के लिए अधियाचन भी आयोग को मिल चुका है। ऐेसे में इन पदों के लिए भी जल्द आवेदन मांगे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती में शुचिता की होगी चुनौती
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में नए अध्यक्ष और सदस्यों के सामने भर्ती में शुचिता बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी। 1652 पदों के लिए हुई परीक्षा में तकरीबन एक हजार अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट खाली छोड़ दी है। इनमें से कई ओएमआरशीट आयोग के पूर्व सदस्यों और अफसरों के रिश्तेदारों के हैं। पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी पांडेय ने ओएमआरशीट को स्कैन कराके सीडी भी तैयार कराई है। इसे लेकर अभ्यर्थियों का एक वर्ग दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed