{"_id":"69fd9759d60f51525a084cad","slug":"now-at-prayagraj-junction-the-sound-of-ton-ton-ton-will-be-heard-during-the-departure-of-the-train-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर अब ट्रेन रवानगी के दौरान आएगी टन- टन-टन की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर अब ट्रेन रवानगी के दौरान आएगी टन- टन-टन की आवाज
Fri, 08 May 2026 01:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 May 2026 01:27 PM IST
सार
संगम नगरी के प्रयागराज जंक्शन पर अब यात्रियों की ट्रेन नहीं छूटेगी और न ही उन्हें चलती ट्रेन पकड़ने के लिए जानलेवा दौड़ लगानी पड़ेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक अनोखी और प्रभावी व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संगम नगरी के प्रयागराज जंक्शन पर अब यात्रियों की ट्रेन नहीं छूटेगी और न ही उन्हें चलती ट्रेन पकड़ने के लिए जानलेवा दौड़ लगानी पड़ेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक अनोखी और प्रभावी व्यवस्था शुरू की है। अब जंक्शन के प्लेटफॉर्मों पर ट्रेन रवाना होने से ठीक पहले बाकायदा घंटी बजाकर मुसाफिरों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
अक्सर देखा जाता है कि यात्री पानी लेने या खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरते हैं और अचानक ट्रेन चलने पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए अब उद्घोषणा के साथ टन-टन-टन की आवाज गूंजेगी। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यह घंटी इस बात का स्पष्ट संकेत होगी कि ट्रेन कुछ ही पलों में प्लेटफॉर्म छोड़ने वाली है। जैसे ही घंटी की आवाज थमेगी, ट्रेन अपनी गति पकड़ लेगी।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि चेन पुलिंग की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। यात्रियों को अब पहले से ही स्पष्ट संकेत मिल जाएगा, जिससे वे समय रहते सुरक्षित तरीके से अपनी बोगी में सवार हो सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर होने वाली भागदौड़ को रोकने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे का यह कदम काफी सराहनीय माना जा रहा है।
विज्ञापन