फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now a reward of Rs 50,000 is on the main accused Asif Durrani.

Prayagraj News: मुख्य आरोपी आशिफ दुर्रानी पर अब 50 हजार रुपये का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Now a reward of Rs 50,000 is on the main accused Asif Durrani.
करेली बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान के हत्यारोपी आसिफ दुर्रानी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले यह इनाम 25 हजार रुपये का था।
विज्ञापन


आठ अप्रैल 2026 को दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की बिस्मिल्लाह चौराहे के पास सरेआम गोली मारकर हत्या की थी। हत्या में माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे आसिफ दुर्रानी समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद से ही करेली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुंबई, झारखंड समेत आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस मामले में आशिफ के भाई राशिद दुर्रानी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed