फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice to three accountants for negligence in digital crop survey

Prayagraj News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही पर तीन लेखपालों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Notice to three accountants for negligence in digital crop survey
तहसील क्षेत्र में एग्री स्टैक सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) और फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर स्थानीय प्रशासन सख्त है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने कार्य की समीक्षा दौरान कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति पर असंतोष व्यक्त की है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन लेखपालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी ने लक्ष्य को जल्द पूरा किए जाने के लिए कृषि विभाग, राजस्व, आपूर्ति, मार्केटिंग इंस्पेक्टर एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए। एसडीएम ने तहसीलदार बारा, खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़, जसरा को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि कार्य के प्रति लापरवाही मिलने पर तीन लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं लाभार्थी किसानों से भी अपील की है कि सभी किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्रों पर जाकर जल्द फार्मर रजिस्ट्री का कार्य करा लें। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे वह किसान सम्मान निधि से वंचित होंगे।
विज्ञापन


फार्मर रजिस्ट्री के लाभ

फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को बार-बार केवाईसी के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा। किसान रजिस्ट्री से किसानों का सत्यापन होगा। फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण के बाद किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ मिलेगा। फॉर्मर रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को डिजिटल पहचान पत्र यानी गोल्डन कार्ड मिलेगा। किसान रजिस्ट्री के बाद किसानों की आजीविका में सुधार की बेहतर योजनाएं बनाई जा सकती हैं। उन्हें बैंकों से कर्ज लेने, खाद, बीज एवं कृषि उपकरण खरीदने में सब्सिडी की सुविधा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed