फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice to the student on the charge of assault

मारपीट के आरोप में छात्र को नोटिस

Tue, 04 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to the student on the charge of assault
Notice to the student on the charge of assault
प्रयागराज। एक छात्र को पीट-पीटकर घायल करने के आरोप में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थ सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की शिकायत एंटी रैगिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बीटेक के छात्र दीपक कुमार ने सोमवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई कि सिद्धार्थ सिंह ने अपने पांच साथियों के संग 29 जनवरी को दोपहर सवा दो बजे जेके इंस्टीट्यूट के गेट के पास अकारण उसे मारापीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी आंख लाल हो गई और मुंह से खून बहने लगा। दीपक का मोबाइल और घड़ी भी तोड़ दी गई। इस शिकायत के आधार पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से सिद्धार्थ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पांच फरवरी को अपराह्न तीन से चार बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि क्यों न सिद्धार्थ को दोषी मानते हुए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed