{"_id":"69ecbcbe269a899bb807d015","slug":"notice-to-demolish-mosque-outside-prayagraj-junction-challenged-in-high-court-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : प्रयागराज जंक्शन के बाहर मस्जिद ढहाने के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : प्रयागराज जंक्शन के बाहर मस्जिद ढहाने के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती
Sat, 25 Apr 2026 06:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:38 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित मस्जिद को ढहाने के लिए जारी नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित मस्जिद को ढहाने के लिए जारी नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की गई है। मस्जिद प्रबंधन समिति ने रेलवे की ओर से 10 अप्रैल 2026 को जारी किए गए विवादित नोटिस के क्रियान्वयन और मस्जिद के ढांचे में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
वक्फ मस्जिद रेलवे स्टेशन (वक्फ संख्या 161) के सचिव महबूब अली परवेज और कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद की ओर से दायर इस याचिका में भारत संघ, रेल मंत्रालय और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सहित नौ पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि मस्जिद एक पंजीकृत वक्फ संपत्ति है और रेलवे का इसे ध्वस्त करने का कदम वैधानिक रूप से अनुचित है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने अदालत से गुहार लगाई है कि याचिका के लंबित रहने के दौरान विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया जाए, अन्यथा उन्हें ऐसी अपूर्णीय क्षति होगी जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
विज्ञापन