फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not only the relationship but also the blood of trust, the woman used to treat the nephew like a son

रिश्ते का ही नहीं भरोसे का भी कर दिया खून, भतीजे को बेटे जैसा मानती थी महिला

Sat, 28 Aug 2021 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 11:38 AM IST
सार

गहने बरामद न हो सकें, इसके लिए उन्होंने गहनों को गोल्ड कंपनी में जमा कर दिया था।

विज्ञापन
Not only the relationship but also the blood of trust, the woman used to treat the nephew like a son
Crime Scene

विस्तार

कटरा में रहने वाली बुजुर्ग विद्यावती देवी की हत्या में रिश्ते का ही नहीं, बल्कि भरोसे का भी कत्ल किया गया। बेटों से अलग मकान में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की देखभाल के बहाने भतीजे ने उनका विश्वास जीत लिया। वह उनकी सेवा भी करता था और इसके चलते वह उसे अपने बेटे जैसा मानती थी। लेकिन गहनों की लालच में वह इस कदर अंधा हुआ कि मां जैसा प्यार देने वाली चाची का ही कत्ल कर दिया।

विज्ञापन

Not only the relationship but also the blood of trust, the woman used to treat the nephew like a son
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

गोल्ड लोन कंपनी में जमा कर दिए थे गहने
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने महिला को गायब करने के साथ ही उसके घर से 25 लाख मूल्य के गहने भी चुरा लिए थे। गहने बरामद न हो सकें, इसके लिए उन्होंने गहनों को गोल्ड कंपनी में जमा कर दिया था। आरोपी भतीजे ने गहनों के एवज में मिली रकम में से कुछ रुपये अपने तीनों साथियों में बांटकर बाकी अपने पास रख लिए थे। पुलिस देर रात तक रकम बरामद करने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Not only the relationship but also the blood of trust, the woman used to treat the nephew like a son
crime - फोटो : demo pic
मंत्री के फोन के बाद जागी पुलिस
सूत्रों का कहना है कि मामले को लेकर शुरू में पुलिस का रवैया लापरवाह बना रहा। 18 गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी न ही कर्नलगंज पुलिस और न ही अफसर, किसी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन पहले जब शहर में रहने वाले एक कैबिनेट मंत्री ने इस मामले को लेकर अफसरों से बात की तो पुलिस की नींद टूटी। तब जाकर मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की गई और फिर हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed