फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   North Tech Symposium: The enemy is in trouble in the dark, with a super camera capable of reconnaissance

North Tech Symposium : अंधेरे में दुश्मन की खैर नहीं, 30 किमी दूर तक टोह लेने में सक्षम सुपर कैमरा

Thu, 07 May 2026 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2026 03:22 PM IST
सार

नार्थ टेक सिंपोजियम में महाराष्ट्र की कंपनी ने एक बेहद खतरनाक और सटीक नाइट विजन व थर्मल कैमरा पेश किया। यह रात के घनघोर अंधेरे में भी 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर छिपे दुश्मन की हर हरकत को पकड़ने में सक्षम है।

विज्ञापन
North Tech Symposium: The enemy is in trouble in the dark, with a super camera capable of reconnaissance
नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नार्थ टेक सिंपोजियम में महाराष्ट्र की कंपनी ने एक बेहद खतरनाक और सटीक नाइट विजन व थर्मल कैमरा पेश किया। यह रात के घनघोर अंधेरे में भी 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर छिपे दुश्मन की हर हरकत को पकड़ने में सक्षम है। इस कैमरे की सबसे बड़ी खूबी इसकी चिप है, जिसके लिए अब तक भारत को ताइवान और कोरिया जैसे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था।

विज्ञापन


खास बात यह है कि पहली बार महाराष्ट्र में ही इस चिप का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की एक बड़ी कामयाबी है। मौजूदा समय में भारतीय सेना के पास उपलब्ध कैमरे अमूमन 8 से 10 किलोमीटर के बाद स्पष्ट तस्वीर देने में नाकाम रहते हैं, लेकिन यह नया कैमरा 30 किलोमीटर दूर सीमा पार दुश्मन की गाड़ी हिलने या किसी इंसान के रेंगकर घुसपैठ करने की कोशिश को भी तुरंत पहचान लेगा।
विज्ञापन


अक्सर देखा जाता है कि कैमरे लगातार चलने पर गर्म हो जाते हैं और तस्वीरें धुंधली देने लगते हैं, लेकिन इस कंपनी ने कूल्ड कैमरा वेरिएंट तैयार किया है। यह तकनीक सेंसर को लगातार ठंडा रखती है, जिसके परिणामस्वरूप घंटों चलने के बाद भी 30 किलोमीटर दूर की तस्वीरें फोरके क्वालिटी में एकदम साफ दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से लैस यह कैमरा इतना स्मार्ट है कि यह खुद तय कर सकेगा कि सामने दिख रही आकृति ऊंट है, घोड़ा है या घुसपैठिया इंसान। जैसे ही कोई संदिग्ध हरकत होगी, इसका एआई सिस्टम तुरंत अलार्म बजा देगा और संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर अलर्ट मैसेज भेज देगा। इसके पैन टिल्ट जूम फीचर की मदद से इसे मीलों दूर बैठकर रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।


राइफल के लिए वेपन साइट और थर्मल वेपन का भी हुआ प्रदर्शन

सिंपोजियम में कैमरे के साथ एके-47 और असॉल्ट राइफल के लिए खास तौर पर तैयार की गई वेपन साइट और थर्मल वेपन साइट का भी प्रदर्शन किया गया। ये अचूक निशाना साधने में सैनिकों की मदद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed