{"_id":"5d6ac2748ebc3e012c651655","slug":"north-central-railway-allahabad-news-ald253648374","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा पर शिक्षकों की भर्ती करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा पर शिक्षकों की भर्ती करेगा रेलवे
विज्ञापन
North Central Railway
एनसीआर प्रशासन ने उत्तर मध्य रेलवे कालेज टूंडला में करने जा रहा भर्ती
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद मंडल की ओर से टूंडला स्थित रेलवे कालेज में शिक्षकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए तीन सितंबर से आवेदन किया जा सकेगा। रेलवे की ओर से संविदा पर 22 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन 25 सितंबर तक किया जा सकेगा। संविदा पर शिक्षकों की भर्ती के लिए रेलवे की ओर से साक्षात्कार चार से छह नवंबर तक लिया जाएगा।
रेलवे द्वारा की जाने वाली शिक्षकों की इस नियुक्ति में आयु सीमा 18 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें प्रवक्ता (पीजीटी) के कुल आठ पद हैं। सहायक अध्यापक (टीजीटी) के भी आठ ही पद इसमें शामिल हैं। एनसीआर के पीआरओ मनीष कुमार सिंह के मुताबिक प्राइमरी टीचर (पीआरटी) के भी छह पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पीजीटी जीव विज्ञान, अंग्रेजी, वाणिज्य, इतिहास, गणित, भूगोल, हिंदी, अर्थशास्त्र में संविदा शिक्षकों को 27,500 का मानदेय, टीजीटी संगीत (गायन), पीटीआई, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, भूगोल का मानदेय 26,250 एवं पीआरटी का मानदेय 21,250 रुपये निर्धारित किया गया है। पीआरओ ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर साक्षात्कार की तिथि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।