फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nomination returning

नाम वापसी

Thu, 24 Mar 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
nomination returning
एमएलसी चुनाव में जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में जीत-हार के समीकरण को देखते हुए प्रत्याशियों पर नाम वापसी के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। कमल कुमार मिश्रा पर नाम वापसी का दबाव पड़ने लगा है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं नेताओं ने कमल को फोन तथा संपर्क किया है। हालांकि, कमल पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

भाजपा एवं सपा उम्मीदवारों के अलावा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के कमल कुमार मिश्रा के मैदान में आ जाने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों के बीच उनकी अच्छी पहचान है। इससे लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों ने शुक्रवार से धरने की घोषणा करके सपा एवं भाजपा उम्मीदवारों की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ऐसे में नाम वापसी को लेकर कमल पर दबाव और बढ़ गया है। कमल प्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के करीबी रहे हैं। नाम वापसी के लिए उस नेता ने भी कमल से संपर्क किया। हालांकि कमल मिश्रा का कहना है कि वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed