फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nomination on Allahabad-Phulpur seats from today

Prayagraj News: अधिसूचना के साथ चुनावी महासमर का आगाज, इलाहाबाद-फूलपुर सीटों पर आज से नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
nomination on Allahabad-Phulpur seats from today
इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनावी समर शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच छह मई तक नामांकन दाखिल होंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सोमवार को दोनों सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन छह मई तक दिन में 11 से तीन बजे के बीच होंगे। फूलपुर के लिए डीएम न्यायालय, इलाहाबाद के सीआरओ न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल होगा। डीएम और सीडीओ क्रमश: निर्वाचन अधिकारी होंगे। चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर, आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग करा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रविवार को नामांकन स्थलों, आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। नामांकन कक्ष से 100 मीटर की परिधि में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। 100 मीटर तक भी प्रत्याशी केवल तीन वाहन ला सकेंगे। इसके मद्देनजर बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भी कर सकेंगे नामांकन, पर जमा करना होगा प्रिंट
प्रत्याशी ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं। नामांकन शुल्क (जमानत राशि) भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। हालांकि, ऑनलाइन नामांकन करने के बाद उसका प्रिंट भी जमा करना होगा। प्रिंट आउट नामांकन कक्ष में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करना होगा।

आज आएंगे फूलपुर के प्रेक्षक
2012 बैच के आईआरएस राजकुमार प्रजापत फूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत इलाहाबाद उत्तरी एवं फूलपुर विधानसभा के निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं,2002 बैच के आईसीएएस संतोष कुमार फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत ही शेष विधानसभा क्षेत्रों फाफामऊ, सोरांव व इलाहाबाद पश्चिमी के प्रेक्षक बनाए गए हैं। दोनों प्रेक्षक सोमवार को आएंगे। इनके अलावा इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रेक्षक बी.नवीन कुमार भी सोमवार को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed