{"_id":"69ab3fc46e82400c9109b927","slug":"no-seat-belt-no-helmet-no-alcohol-850-challans-issued-in-three-days-allahabad-news-c-3-ald1024-836348-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सीट बेल्ट न हेलमेट, ऊपर से शराब... तीन दिन में कटे 850 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सीट बेल्ट न हेलमेट, ऊपर से शराब... तीन दिन में कटे 850 चालान
विज्ञापन
होली पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना वाहन चालकों को महंगा पड़ा। पिछले तीन दिन में यातायात पुलिस ने 850 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। होली के मौके पर 950 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। साथ ही दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई थी। सीसीटीवी, ड्रोन के जरिए भी इलाके में नजर रखी गई।
इस दौरान पुलिस ने सिविल लाइंस, कोतवाली, दारागंज, शिवकुटी, धूमनगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ही नहीं, बल्कि यातायात के अन्य नियम तोड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की। यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार कुल 850 चालान किए गए।
इनमें मुख्य रूप से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना, एक बाइक पर तीन लोगों की सवारी, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि उल्लंघन शामिल रहे। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।