फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No meaning from case diary, now results are needed

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा से संबंधित खबरें

Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
No meaning from case diary, now results are needed
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर लीक मामले में केस डायरी मिले या नहीं मिले, अभ्यर्थियों को इससे मतलब नहीं। अभ्यर्थियों को हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का अंतिम चयन परिणाम चाहिए। हालांकि, अभ्यर्थी 17 दिसंबर तक हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई का इंतजार करेंगे और इसके बाद रिजल्ट के लिए 18 दिसंबर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने अनशन पर बैठ जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को मम्फोर्डगंज में हुई एलटी समर्थक मोर्चा की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है लेकिन, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 3289 पदों की भर्ती फंसी है। हिंदी में 1433 और सामाजिक विज्ञान में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1854 पदों पर भर्ती होनी है। पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात की थी, तब अध्यक्ष ने कहा था कि केस डायरी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। केस डायरी मिलने पर उसका परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद रिजल्ट जारी करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

एलटी समर्थक मोर्चा की बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि वे 17 दिसंबर तक सुनवाई का इंतजार करेंगे। फैसला आयोग के पक्ष में हो गया विपक्ष में, वे आयोग से केवल यही मांग करेंगे कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। इस मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने 18 दिसंबर से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया और कहा कि इसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो 20 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने कहा कि आयोग केस डायरी का बहाना बनाकर परीक्षा परिणाम टालना चाहता है। तय हुआ कि प्रतियोगी छाद्घ सिंहासन सिद्धू, अवनीश मिश्र, अनिल यादव, बृजेश कुमार, अरुण राय, दुर्गेंद्र सिंह आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed