फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No major party has fielded women candidates, currently tickets of both women MPs have been canceled.

Prayagraj : किसी भी प्रमुख दल ने नहीं उतारे महिला उम्मीदवार, वर्तमान में दोनों महिला सांसदों का टिकट कटा

Wed, 01 May 2024 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2024 06:02 PM IST
सार

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इलाहाबाद और फूलपुर दोनों लोकसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे थे। खास यह कि इलाहाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी रहीं डॉ.रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर पर केशरी देवी ने जीत हासिल कर इतिहास भी बनाया।

विज्ञापन
No major party has fielded women candidates, currently tickets of both women MPs have been canceled.
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2019 में दोनों सीटों पर महिला सांसद चुनी गईं थीं लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में स्थिति बिलकुल जुदा है। किसी भी प्रमुख दल ने महिला उम्मीदवार पर भरोसा नहीं जताया है। गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों या निर्दलीय नामांकन फार्म खरीदने वालों में भी महिलाओं की संख्या महज चार है।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इलाहाबाद और फूलपुर दोनों लोकसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे थे। खास यह कि इलाहाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी रहीं डॉ.रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर पर केशरी देवी ने जीत हासिल कर इतिहास भी बनाया। यह पहला मौका रहा जब दोनों सीटों पर एक साथ महिलाओं ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


इनसे पहले इन दोनों सीटों पर विजय लक्ष्मी पंडित, कमला बहुगुणा और सरोज दुबे भी सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस तरह से अब तक दोनों सीटाें पर पांच महिला सांसद चुनी गई हैं। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि राष्ट्रीय या प्रदेश में मान्यता प्राप्त दलों ने अब तक इन पांच महिला नेताओं को ही उम्मीदवार बनाया है। इस तरह से प्रमुख दलों से चुनाव लड़कर संसद पहुंचने का महिलाओं का रिकार्ड 100 प्रतिशत है। हालांकि, विजया लक्ष्मी पंडित को छोड़कर अन्य चार को अलगग-अलग चुनावों में हार भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिकार्ड के बावजूद 2024 के चुनाव में किसी भी प्रमुख दल ने इन पर भरोसा नहीं जताया है। भाजपा, सपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बसपा ने भी फूलपुर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इनमें से किसी ने भी महिला उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं जताया है। बसपा ने अभी इलाहाबाद सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनावी समीकरणों और चर्चाओं के अनुसार पार्टी की ओर से इस सीट पर भी किसी महिला को उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद नहीं है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि दो दिनों में फूलपुर से 32 तथा इलाहाबाद से 30 लोग नामांकन फार्म ले गए हैं। इनमें से मात्र चार महिलाओं ने फार्म लिया है। इनमें से तीन ने इलाहाबाद सीट से फार्म लिया है। इनमें भी नामांकन करने कौन-कौन पहुंचता है यह देखना होगा। यानि, इस चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर महिलाओं की भागीदारी बहुत होती नहीं दिख रही।

सपा से अमरनाथ मौर्य ने लिया फार्म

प्रत्याशी बदले जाने की अटकलों के बीच अमरनाथ मौर्य ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म लिया। सपा ने अमरनाथ को फूलपुर से उम्मीदवार घोषित किया है लेकिन उनके स्थान पर किसी और टिकट दिए जाने की चर्चा भी शुरू है। ऐसे में सोमवार को अमरनाथ के नामांकन फार्म नहीं लिए जाने से इन चर्चाओं को और बल मिला। हालांकि, अमरनाथ ने मंगलवार को नामांकन फार्म लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed