फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No irregularities were found in the investigation of the cash recovered from the jail guards

Prayagraj News: बंदीरक्षकों से मिली नकदी की जांच में नहीं मिली अनियमितता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
No irregularities were found in the investigation of the cash recovered from the jail guards
जिला जेल नैनी में सोमवार को डीआईजी के औचक निरीक्षण में बंदी रक्षकों के पास मिली नकदी की जांच में अनियमितता नहीं पाई गई है। डीआईजी ने बताया कि बरामद नकदी की जांच में सब कुछ सही मिला है। इस संबंध में निरीक्षण के दाैरान डीआईजी को बंदी रक्षकों ने बताया था कि बंदियों के परिजनों की ओर से दी गई कूपन पर्ची की राशि एकत्रित की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, 15 अगस्त, जन्माष्टमी और फिर रविवार की बंदी के बाद सोमवार को जेल में मुलाकातियों की अधिक भीड़ थी। इस कारण देर शाम तक मुलाकात की सूचना पर डीआईजी जेल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। माैके पर सिपाहियों के पास एकत्रित नकदी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए थे। मामले में उन्होंने कूपन और मुलाकात के लिए कटी पर्ची का मिलान कराया तो मिली धनराशि सही पाई गई। जांच में सब कुछ सही मिलने पर जेल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। डीआईजी ने बताया कि नकद मिली राशि की जांच में सब कुछ सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed