फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No first day nomination

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Thu, 02 Nov 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
No first day nomination
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
कलक्ट्रेट और तहसील परिसर में बुधवार सुबह से चुनावी माहौल दिखने लगा। संभावित प्रत्याशी रिटर्निंग आफीसर के कक्ष में जुटे रहे। काफी संख्या में नामांकन पत्र भी खरीदे गए लेकिन महापौर और पार्षद पद के लिए एक भी दावेदार ने पर्चा नहीं भरा। मेयर के 12 और पार्षद के लिए 418 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दूसरी ओर नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 26 और सदस्य के 229 नामांकन पत्र खरीदे गए। एक मात्र भारतगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य के चार पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने नामांकन के लिए सुबह से ही कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। परिचयपत्र दिखाने के बाद ही कलक्ट्रेट और तहसील परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। अधिकांश संभावित प्रत्याशी वकीलों के साथ नामांकन पत्र लेने आए। कोषागार और स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चालान से जमानत राशि जमा कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश प्रत्याशी शुरुआत में ही चालन भरकर बैंक और कोषागार में जमानत राशि जमा करा रहे हैं। उसी के साथ नामांकन करेंगे। जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसएसपी आकाश कुलहरि नामांकन कलक्ट्रेट और तहसील परिसर में नामांकन को बनाए गए कक्षों में पहुंच कर कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में महापौर के लिए अभिनव श्रीवास्तव, रोहित अवस्थी, रहीश खान, रजत अग्रवाल, अभिलाशा गुप्ता, अतुल चौरसिया, मनीष जायसवाल, सलीन श्रीवास्तव, डा. सुशील सिन्हा, संतोष केसरी, हामिद अली और राजमनी देवी ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर या पार्षद पद के प्रत्याशी एक साथ चार पर्चे दाखिल कर सकते हैं। इनके साथ उन्हें जमानत राशि सिर्फ एक बार ही जमा करनी होगी। इस बारे में आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरे वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने वालों को ही मतदाता सूची की प्रमाणित प्रतिलिपि जमा करनी होगी। महापौर पद के प्रत्याशी को प्रमाणित प्रतिलिपि की जरूरत नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किन्नर चुनाव लड़ना चाहता है तो उसके लिए महिला और पुरुष सीट की बाध्यता नहीं है। वह दोनों में से किसी भी सीट पर चुनाव लड़ सकेंगे। चाहे किन्नर का नाम महिला हो या फिर पुरुष। उनके लिए स्त्री और पुुरुष होने की बाध्यता नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष़्िट से नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट और तहसील परिसर में ड्रोन कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। दो दिन बाद नामांकन के लिए भीड़ बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। इसीलिए इंतजाम किया गया है। शहर के कुछ संवेदनशील स्थानों पर भी ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने का फैसला लिया है।

जिले के 92 बवाली मतदान केंद्रों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस तरह के केंद्र चिन्हांकित किए जा रहे हैं। जिनकी रिकार्डिंग होने के साथ-साथ नेट पर कोई भी व्यक्ति मतदान लाइव देख सकता है। लाइव प्रसारण की व्यवस्था लैपटॉप के जरिए करने का फैसला लिया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि एक सप्ताह में नगर निगम तथा नौ नगर पंचायतों के संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची थाना प्रभारियों से मांगी है। उसी के आधार पर फोर्स की व्यवस्था की जाएगी।


चुनाव आयोग में दूसरे चरण के मतदान वाले जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ तैयारियों और कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को लखनऊ में बैठक होगी। जिसमें चुनाव आयुक्त एसके अग्रवाल के साथ साथ मुख्य सचिव और डीजीपी भी रहेंगे। इसी बैठक में फोर्स की उपलब्धता के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed