फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No entry of passengers at Prayagraj Sangam station on Amavasya, will have to go to Prayag Junction and catch t

Magh Mela : अमावस्या पर प्रयागराज संगम स्टेशन पर यात्रियों की नो इंट्री, प्रयाग जंक्शन जाकर पकड़नी होगी ट्रेन

Thu, 19 Jan 2023 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस महत्वपूर्ण स्नान पर्व के दिन शनिवार 21 जनवरी को प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
No entry of passengers at Prayagraj Sangam station on Amavasya, will have to go to Prayag Junction and catch t
प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस महत्वपूर्ण स्नान पर्व के दिन शनिवार 21 जनवरी को प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान यहां ट्रेनों की तो आवाजाही होगी, लेकिन यात्रियों को प्रयाग जंक्शन जाकर ट्रेनें पकड़नी होंगी। वहीं अलावा प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से भी यात्रियों का प्रवेश 22 जनवरी की रात 12 बजे तक बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से लागू हो गई है।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या स्नान पर्व प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को कुंभ मेले की तर्ज पर एक दिन के लिए बंद रखने की तैयारी की गई है। हालांकि इसे लेकर रेलवे प्रशासन में भी उहापोह की स्थिति है। क्योंकि यहां से वर्तमान समय 15 जोड़ी ट्रेनें संचालित हैं। अगर अमावस्या पर स्टेशन बंद होता है तो प्रयाग जंक्शन पर यात्रियों का लोड बढ़ जाएगा। फिलहाल एडीआरएम लखनऊ मंडल अश्वनी श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि अमावस्या पर प्रयागराज संगम से ट्रेनों का तो संचालन होगा, लेकिन उसमें सफर के लिए यात्रियों को प्रयाग जंक्शन जाना होगा।

विज्ञापन

दूसरी ओर स्नान पर्व में आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेन के दो रेक भी मंगवा लिए गए हैं। यहां से अमावस्या के मौके पर अयोध्या और लखनऊ के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है। वहीं प्रयागराज रामबाग से भी दो मेला स्पेशल 21 जनवरी को बनारस से चलाई जाएगी। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ बढ़ने पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर एवं कानपुर सेंट्रल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं।

उधर, यूपी रोडवेज ने भी अमावस्या के मौके पर कानपुर रूट की बसें पत्थर गिरजाघर से चलाने की तैयारी की है। इसके अलावा वाराणसी और गोरखपुर रूट की बसों का संचालन रोडवेज ने झूंसी स्थित अस्थायी बस स्टेशन से चलाने की बात कही है। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि अगर शास्त्री पुल पर बसों की आवाजाही बंद नहीं होती है तभी वाराणसी-गोरखपुर रूट की बसें सिविल लाइंस से चलेंगी। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर, बांदा रूट की बसें अमावस्या पर नैनी स्थित लेप्रेसी चौराहे से संचालित करने की तैयारी की गई है।
 

झांसी से प्रयागराज तक चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

अमावस्या के मौके पर वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से प्रयागराज के लिए शुक्रवार को दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। झांसी से पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 01891 सुबह 9.15 बजे एवं दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 01893 शाम सात बजे चलेगी। यहां पहली ट्रेन 20 जनवरी की शाम 5.50 बजे एवं दूसरी स्पेशल 21 जनवरी की सुबह 4.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed