{"_id":"6141ee088f824f7ca56570ca","slug":"no-encouragement-in-the-rain-unemployed-kept-roaring-for-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में नहीं डिगा हौसला, रोजगार के लिए गरजते रहे बेरोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नहीं डिगा हौसला, रोजगार के लिए गरजते रहे बेरोजगार
Wed, 15 Sep 2021 06:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:28 PM IST
सार
युवा मंच संयोजक राजेश सचान व अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश भर के युवाओं से बेरोजगार दिवस को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव आसन्न है अब नयी भर्तियों को पूरा करने और रोजगार सृजन की उम्मीद कतई नहीं है।
विज्ञापन
Prayagraj News : चयन बोर्ड पर टीजीटी अभ्यर्थियों ने बारिश के दौरान भी किया प्रदर्शन।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजगार की मांग को लेकर युवा मंच के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बुधवार को 15 वें दिन भी जारी रहा। सिविल लाइंस धरना स्थल पर जुटे सैकड़ों बेरोजगार युवा बारिश में भीगते हुए नारेबाजी करते रहे। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने के लिए डेलिगेसियों में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क कर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बेरोजगार दिवस को सफल बनाने के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक, पुलिस, माध्यमिक शिक्षक, लोक सेवा आयोग, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
युवा मंच संयोजक राजेश सचान व अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश भर के युवाओं से बेरोजगार दिवस को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव आसन्न है अब नयी भर्तियों को पूरा करने और रोजगार सृजन की उम्मीद कतई नहीं है। ऐसे में अगर सरकार अगर चाहे तो प्राथमिक शिक्षक, पुलिस, माध्यमिक शिक्षक(सहायता प्राप्त व राजकीय), स्वास्थ्य, तकनीकी संवर्ग आदि विभिन्न विभागों में 5 लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर सकती है। प्रदर्शन में इंजी. राम बहादुर पटेल, सिकंदर सिंह यादव, मनीष वर्मा, बीएल यादव, अनंत प्रकाश सिंह, धर्मराज यादव, सीएमपी के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार, ईशान, प्रदीप चौबे, रमेश रंजन, संदीप आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की सदस्यता की शुरुआत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सदस्यता अभियान के तहत विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बुधवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। विभाग संयोजक अतेंद्र सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान प्रमुख हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षिक गतिविधियों तक ही नहीं सीमित रहता, अपितु यह राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी सक्रियता दर्ज कराता है। विद्यार्थी परिषद भारत की सांस्कृतिक एकता एवं भौगोलिक अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहता है। सह हप्रमुख आयुष मौर्य ने कहा कि आगामी दिनों में इविवि से 15 हजार छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सदस्यता दिला कर उन्हें विद्यार्थी परिषद के साथ जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सह प्रमुख शरद शंकर, शिवम सिंह, अनुभव उपाध्याय, शेखर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। यह जानकारी एबीवीपी इविवि के ईकाई मंत्री आलोक त्रिपाठी ने दी।