{"_id":"5f6e56e28ebc3e9be105580c","slug":"no-chemical-engineering-course-candidate-upset-city-desk-news-ald2872851188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: केमिकल इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम नहीं, अभ्यर्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: केमिकल इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम नहीं, अभ्यर्थी परेशान
Sat, 26 Sep 2020 10:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक अभियंता के 692 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित है। भर्ती अलग-अलग विभागों में कई शाखाओं के तहत होनी है, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक केमिकल इंजीनियरिंग शाखा का पाठ्यक्रम जारी नहीं किया है। अभ्यर्थी परेशान हैं और उन्होंने आयोग से मांग की है कि सेलेबस शीघ्र जारी किया जाए। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग शाखा में सहायक अभियंता के 692 पदों पर भर्ती होनी है।
इसके लिए विज्ञापन 30 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। विज्ञापन में केमिकल इंजीनियरिंग को छोड़कर बाकी सभी शाखाओं के सेलेबस दिए गए हैं। लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट इंजीनियर (फैक्टरीज) के 13 पदों पर भर्ती होनी है और इसके लिए सिविल/मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग शाखा के अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में केमिकल इंजीनियरिंग का सेलेबस नहीं दिया गया है। केमिकल इंजीनियरिंग शाखा से इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि एक नवंबर को परीक्षा प्रस्तावित है।
छात्र एकता मंच के अध्यक्ष और आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र अजीत सोनकर, अभ्यर्थी दिवाकर पांडेय, योगेश, राजेश कुमार का कहना है कि वह आयोग में लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अगर सेलेबस नहीं जारी किया गया तो केमिकल इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों की परीक्षा संबंधी तैयारी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
केमिकल इंजीनियरिंग का सेलेबस तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।- जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी