फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No action even after 13 months in cheating of 11 lakhs

11 लाख की ठगी में 13 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं

Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
No action even after 13 months in cheating of 11 lakhs
11 लाख की ठगी में 13 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली में 11 लाख की ठगी के मामले में 13 महीने बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। करेलाबाग निवासी विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रिनिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के मैनेजर महेंद्र सिंह के कहने पर उसने 11 लाख रुपये जमा किए थे। लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले। जिसके बाद उसने महेंद्र समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में सितंबर 2020 में केस दर्ज कराया था। लेकिन करेली पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। आरोप है कि वह खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
किशोरी को अगवा करने में चार नामजद
प्रयागराज। धूमनगंज निवासी किशोरी को अगवा करने में चार युवकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी तीन जनवरी को गायब हो गई थी। परिजनोें का आरोप है कि शिवा कुशवाहा उर्फ चंचल निवासी जगतपुर कथवल थाना उतरांव ने अपने मामा श्याम बाबू उर्फ नाटे निवासी नैनी व हरवारा के नन्हें, सौरभ संग मिलकर उसे अगवा किया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दरोगा के रिश्तेदार के घर बमबाजी
प्रयागराज। धूमनगंज के साकेत नगर में रहने वाले दरोगा गिरेंद्र कुमार राय के रिश्तेदार के घर बमबाजी की गई। दरोगा के पुत्र रूपेश राय ने धूमनगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस में ही उसके मामा का घर है जो खाली पड़ा है। यहां आधी रात अज्ञात युवक बम फेंककर भाग निकले। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकला लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील तोड़कर मकान निर्माण पर केस
प्रयागराज। धूमनगंज के कसारी मसारी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से सील किए गए निर्माण पर दोबारा काम कराने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडीए संयुक्त सचिव अजय कुमार की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया है कि कसारी मसारी में अफजल के नियम विपरीत निर्माण को तीन महीने पहले सील किया गया था। जिस पर दोबारा निर्माण किया जा रहा था। धूमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

युवती से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। शाहगंज निवासी युवती से छेड़छाड़ का आरोपी फैज खान गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राइवेट नौकरी करने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि घर से निकलते ही आरोपी उसके पीछे लग जाता था। रास्ते में रोककर बात करने की कोशिश करता था। साथ ही छेड़छाड़ करता था। जिसकेबाद उसने मुकदाम दर्ज कराया था। शाहगंज एसओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed