{"_id":"6804efed2834d683d506e548","slug":"nirmal-ganga-along-with-cleaning-of-ganga-message-of-cleanliness-was-given-awareness-rally-was-taken-out-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirmal Ganga : गंगा की सफाई के साथ ही दिया स्वच्छता का संदेश, निकाली गई जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirmal Ganga : गंगा की सफाई के साथ ही दिया स्वच्छता का संदेश, निकाली गई जागरूकता रैली
Sun, 20 Apr 2025 06:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:30 PM IST
सार
तीर्थराज संगम प्रयागराज के दारागंज स्थित नवनिर्मित पक्के घाट प्राचीन दशाश्वमेध घाट, प्रभू घाट एवं श्री राम घाट पर भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
संगम तट पर गंगा सफाई अभियान चलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
तीर्थराज संगम प्रयागराज के दारागंज स्थित नवनिर्मित पक्के घाट प्राचीन दशाश्वमेध घाट, प्रभू घाट एवं श्री राम घाट पर भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा की आरती की गई। घाट पर रैली निकालकर लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
रविवार को अनामिका चौधरी निषाद ने अपने पदाधिकारियों संग प्रयागराज के गंगा तटीय इलाकों में सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त अभियान भी चलाया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में पालीथीन मुक्त मेला संपन्न हुआ है। इस अभियान को वर्ष पर्यंत चलाया जाएगा। प्रातः काल गंगा आरती कर लोगों के बीच में वृहद सफाई अभियान चलाया और लोगों से आग्रह किया कि पूरे वर्ष गंगा के तट पर पालीथीन लेकर नहीं आना चाहिए। नेहा केशरी, विजय केशरी, दिलीप सेन, राजेश मौर्या, अन्नू निषाद, कैलाश दत्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, कौशल किशोर मिश्र, भीम सिंह, निखिल श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, जय प्रकाश, जयराम मिश्रा, मेज़र सुनील निषाद ने सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन