फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Niranjan began work on the bridge , from the three- day jam Jujenge urban

निरंजन ब्रिज पर काम शुरू, तीन दिन जाम से जूझेंगे शहरी

Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Niranjan began work on the bridge , from the three- day jam Jujenge urban
allahabad
इलाहाबाद। शहरी जाम झेलने के लिए तैयार हो जाएं। बहुत जरूरी हो तो ही पुराने शहर से सिविल लाइंस की ओर जाएं। क्योंकि रेल प्रशासन जानसेनगंज से निरंजन ब्रिज के नीचे से सिविल लाइंस को जोड़ने वाले रास्ते को तीन दिन के लिए बंद करने जा रहा है। निरंजन ब्रिज पर सौ साल से पुराने स्टील के गर्डर के स्थान पर कंक्रीट के गर्डर लगाने का काम होना है। इसलिए रेल ट्रैफिक के साथ रोड ट्रैफिक भी ब्लॉक किया जा रहा है। इस मुख्य मार्ग के बंद होने की वजह से खुसरोबाग ओवरब्रिज और रामबाग रेल क्रासिंग वाले रास्ते पर ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने से शहर के तमाम इलाकों में लंबा जाम लगना तय है। इसके पूर्व शुक्रवार की दोपहर से ही ब्रिज के ऊपर काम शुरू हो गया। रात दस बजे ब्रिज के नीचे का रास्ता भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सन 1903 में बदला गया था गर्डर
 हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित ब्रिज संख्या 38 (निरंजन ब्रिज) सौ साल से ज्यादा पुराना है। यहां इसके पहले गर्डर बदलने का काम वर्ष 1903 में हुआ था। तकरीबन 113 साल पुराने स्टील के गर्डर में कई स्थानों पर जंग लग गई थी। इस वजह से इसे बदले जाने का काम इसी वर्ष फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हुआ था। तब तीन दिन का ब्लॉक लेकर ब्रिज की तीन लाइनों पर स्टील के गर्डर हटाकर कंक्रीट के गर्डर लगाए गए। इस दौरान आधे से ज्यादा शहर तीन दिन जाम से जूझता रहा। इसके बाद जून माह के अंतिम सप्ताह में भी रेलवे ने दो दिन का ब्लॉक लिया। तब भी जाम की स्थिति सारे शहर में रही। अब यहां बाकी बची को रेल लाइनों के गर्डर को एक ही स्थान पर रखने का काम किया गया। अब उन गर्डरों को लगाये जाने का काम शनिवार 16 सितंबर  से सोमवार 19 सितंबर तक किया जाना है। 
विज्ञापन

खुसरोबाग रेल ब्रिज, रामबाग होकर जाएं सिविल लाइंस 
 पुराने शहर से सिविल लाइंस को जोड़ने वाले निरंजन ब्रिज के नीचे का रास्ता बंद होने के बाद शनिवार से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। ऐसे मेें अब जानसेनगंज, चौक, करेली, लूकरगंज, करबला आदि मोहल्लों से आने वाले वाहन खुसरोबाग ब्रिज के ऊपर से होकर सिविल लाइंस की तरफ जा सकते हैं। इसी तरह बहादुरगंज, साउथ मलाका, हीवेट रोड, मुट्टीगंज की तरफ से आने वाले वाहन रामबाग क्रासिंग होकर सिविल लाइंस आदि मोहल्लों की तरफ जा सकते हैं। इसके अलावा बैहराना, सोहबतियाबाग रेल ब्रिज के नीचे से होकर एमजी मार्ग के जरिए भी सिविल लाइंस पहुंचा जा सकता है।  अभिभावकों के लिए राहत भरी बात यह है कि शनिवार को विश्वकर्मा पूजा होने की वजह से तमाम स्कूल बंद है और उसके बाद रविवार की छुट्टी की वजह से स्कूल-कालेज आदि बंद है। ऐसे में सोमवार को स्कूली बच्चों को रास्ता ब्लॉक होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

18 को निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, कई के रूट बदले
0 निरंजन ब्रिज पर कंक्रीट के गर्डर लगाए जाने की वजह से रोड ट्रैफिक के साथ रेल ट्रैफिक पर भी खासा असर पड़ने जा रहा है। इस दौरान रविवार 18 सितंबर को गाड़ी संख्या 63237/63238 मुगलसराय-इलाहाबाद मेमू पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 53345/53346 शक्तिनगर-इलाहाबाद पैसेंजर का संचालन चुनार से इलाहाबाद के बीच निरस्त रहेगा। इसके अलावा इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनें भी रविवार 18 सितंबर को बदले हुए रूट से चलेंगी। इस वजह से 16 ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएंगी। इसमें से मुंबई रूट की कुछ ट्रेनें छिवकी के रास्ते चलाई जाएंगी।

छिवकी के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर,  11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद-पटना, 18610 एलटीटी-रांची, 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह
लखनऊ-मुगलसराय के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
15483 महानंदा एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस
मानिकपुर-छिवकी के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
15632 गुवाहाटी-ओखा, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed