फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ninth-grade student who left for school has gone missing. She called from Itarsi and sought help.

Prayagraj : स्कूल के लिए निकली नौंवी की छात्रा गायब, इटारसी से फोन कर मांगी मदद

Fri, 10 Apr 2026 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 06:33 PM IST
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र से एक मोहल्ले में रहने वाले परिवार की 13 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। दो दिन पहले वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गायब छात्रा की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
ninth-grade student who left for school has gone missing. She called from Itarsi and sought help.
लड़की लापता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र से एक मोहल्ले में रहने वाले परिवार की 13 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। दो दिन पहले वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गायब छात्रा की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, छात्रा 8 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया तो पता चला कि वह उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिवार ने उसके दोस्तों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि छात्रा का मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया था, जिससे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन


अगले दिन 9 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से परिजनों को कॉल आया, जिसमें छात्रा ने खुद को इटारसी रेलवे स्टेशन पर होने की बात बताते हुए मदद मांगी और ट्रेन मिलने पर घर लौटने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। इससे परिजन चिंतित हो गए और अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पूरी जानकारी धूमनगंज पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कर गायब छात्रा की छानबीन तेज कर दी है। इंस्पेक्टर धूमनगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि छात्रा की छानबीन की जा रही है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। छात्रा के बरामद होने के बाद अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी।

घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता, एफआईआर

शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी 6 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी किसी के बहकावे में आकर घर से गई हो सकती है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed