{"_id":"6a95e374d34ff98ab80fa90a","slug":"nine-people-were-injured-after-being-hit-by-a-speeding-car-allahabad-news-c-257-1-sald1006-121225-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से नौ लोग हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से नौ लोग हुए थे घायल
Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
नैनी। आयुष उर्फ किशन की फाइल फोटो
अरैल बंधा रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर रविवार रात हुए हादसे में एक किशोर सहित दो की मौत के साथ ही कुल नौ लोग घायल हुए थे। इसमें कार चालक सहित तीन की हालत गंभीर बनी है। मामले में मृत किशोर के ताऊ अमर राम पुत्र शंभू निवासी अरैल की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हंगामे की आशंका को देखते हुए पहले से ही मृतकों के घर के पास पुलिसकर्मी मौजूद रहे। परिवारवालों ने उनका यमुना पुल के नीचे अंतिम संस्कार कर दिया।
अरैल के सेल्फी पॉइंट के पास दो सप्ताह पहले सड़क अचानक 10 फीट धंस गई थी। गड्ढा पाटने के बाद भी सड़क पर तीन फिट तक गिट्टी इकट्ठा थी। रविवार रात शहर से डीपीएस की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गिट्टी पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद सेल्फी पॉइंट के पास खड़े दो बाइक के साथ एक गुमटी व एक ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गुमटी में बैठा आयुष उर्फ किशन (14) पुत्र गुड्डू निषाद निवासी मल्लाही टोला, अरैल व ठेला संचालक टीटू उर्फ विजय भारतीय (35) पुत्र स्व. हरिश्चंद्र भारतीय निवासी जहांगीराबाद गंजिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हादसे में गोलू निषाद का पुत्र ईशान, आरव निषाद के साथ जौनपुर निवासी कार सवार शिवम यादव, अमित यादव, मिर्जापुर के रैकल पिपरहा निवासी राहुल कुमार पांडेय पुत्र राजेश पांडेय और गौरव कुमार पांडेय पुत्र राजेंद्र कुमार पांडेय, भदोही के औराई निवासी विवेक मिश्रा पुत्र हृदय नारायण मिश्रा, हंडिया के आसेपुर निवासी विशाल कुशवाहा पुत्र विनोद कुशवाहा, कोरांव स्थित सेमरी निवासी सिद्धार्थ सिंह पटेल पुत्र पंकज सिंह और चाका ब्लॉक के विशाल घायल हैं। इसमें कार सवार शिवम यादव सहित दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
कार की रफ्तार थी अधिक
बताते हैं कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। कार की चपेट में आने से लोहे की गुमटी दस फीट दूर पहुंच गई थी। दोनों बाइक व ठेले के चीथड़े उड़ गए थे। आसपास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी।
जौनपुर के आशीष कुमार की है कार
पुलिस के अनुसार, कार जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नई गंज निवासी आशीष कुमार पुत्र रमा शंकर की है। कार के नंबर से इसकी जानकारी हुई। कार के रजिस्ट्रेशन में मौजूद नंबर से ही घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। कार में सवार घायल के परिवार वाले देर रात एसआरएन अस्पताल पहुंच गए थे। लोगों ने बताया कि कार में दो नहीं पांच लोग सवार थे। पुलिस जब पहुंची तो वहां पर केवल दो घायल ही मिले। पुलिस का कहना है कि कार के अंदर से दो घायल की जानकारी है।
कार में हॉकी स्टिक के साथ थी शराब की बोतल
दुर्घटना के बाद कार के अंदर फंसे लोगों का आसपास के दुकानदारों ने बाहर निकाला। कार के अंदर हॉकी स्टिक के साथ शराब की पांच बोतल भी पड़ी हुई थी। वहां पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि कार के अंदर पिस्टल के साथ दो बैग थे। कार के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कार के अंदर हॉकी स्टिक व शराब की बोतल पड़ी हुई दिखाई दे रही है। कार से पिस्टल मिलने की बात को पुलिस इन्कार कर रही है। हालांकि, संवाद एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मृतक आयुष दो बहनों में था छोटा, विजय के हैं तीन मासूम बच्चे
मृतक आयुष उर्फ किशन दो बहनों में छोटा था। उसके पिता गुड्डू निषाद मजदूरी करते हैं। वहीं मां मानसिक बीमार है। वहीं, ठेला संचालक टीटू उर्फ विजय भारतीय के तीन बच्चे हैं। वह सेल्फी पॉइंट पर ठेला लगाता था। उसके एक बेटी व दो बेटे हैं।
हादसे के बाद भी नहीं हटाई गई गिट्टी
हादसे के बाद भी सोमवार शाम तक अरैल सेल्फी पॉइंट के पास सड़क पर इकट्ठा गिट्टी को नहीं हटाया जा सका। सोमवार दोपहर को सेल्फी पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर फैली गिट्टी को इकट्ठा करवाते हुए उसके चारों तरफ फिर से बैरिकेडिंग की।