फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine injured in ruckus, stone pelting and firing in Gauntia of Dharmapura

बरेलीः धर्मपुरा की गौंटिया में हुआ बवाल, पथराव और फायरिंग में नौ घायल

Mon, 20 Sep 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nine injured in ruckus, stone pelting and firing in Gauntia of Dharmapura
गांव में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उधार दिए चावल के रुपये मांगने पर हुआ विवाद, कार में भी की तोड़फोड़
विज्ञापन

तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात, आठ गिरफ्तार, एक बंदूक भी बरामद

शीशगढ़। उधार दिए चावल के रुपये मांगने पर धर्मपुरा की गौंटिया में बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ, लाठी-डंडे चलाने के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की गई। इससे ग्राम प्रधान के भाई समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
गांव में जमीर अहमद और जुबैर अहमद की किराना की दुकानें हैं। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग सामने आ गए और एक-दूसरे की दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। इसमें जमीर अहमद पक्ष के जमीर, मुन्नू खां, घसीटा और प्रधान के भाई शरीफ खां घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से इसरार अहमद, निशा, जेबा, रबीना समेत पांच लोग घायल हुए हैं। प्रथम पक्ष के जमीर अहमद ने बताया कि गांव में उनकी किराना की दुकान है। वहां से दूसरे पक्ष के जुबैर अहमद ने दो महीने पहले अपने फुफेरे भाई को तीन हजार रुपये के चावल उधार दिलाए थे। रुपये आठ दिन में देने का वादा था लेकिन उन्होंने तकादा किया तो जुबैर पक्ष के लोग असलहे लेकर हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के जुबैर अहमद का कहना है कि शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर जमीर अहमद ने गाली गलौच की थी। मगर मामला शांत हो गया। रविवार सुबह जमीर अहमद ने दोबारा गाली गलौच शुरू कर दी और मारपीट कर उसकी किराने की दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया। साथियों के साथ नाजायज असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। विवाद के दौरान वहां खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना पर सीओ बहेड़ी अजय कुमार गौतम समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

फायरिंग से घरों में दुबके लोग

विवाद के चलते गांव में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। गांव वालों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा घंटा तक फायरिंग की गई। इसके चलते गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग खिड़कियां दरवाजे बंद करके घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी दोनों पक्षों में हो चुका विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि जमीर अहमद और जुबैैर अहमद कुछ महीने पहले तक दिल्ली में फल का ठेला लगाते थे। वहां भी इनके बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद ये लोग गांव में आकर रहने लगे लेकिन अब दोबारा विवाद हो गया।

घटना का वीडियो वायरल

रविवार को गांव में हुए बवाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला गालियां देते हुए चीख रही है और कुछ लोग बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज

इंस्पेक्टर योगेश कुमार यादव ने बताया कि प्रथम पक्ष की सीमा की ओर से जावेद, कल्लू, सगीर, भूरा, अकरम, नाजिम व आकिल और दूसरे पक्ष की राजदा बेगम की ओर से जमीर अहमद, अमीरा, घसीटा, मुहीम खां, नदीम खां, नन्ने बाबू, शानू व शरीर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों ही पक्षों ने बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, गालीगलौज, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों की रिपोेर्ट दर्ज करके आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बंदूक भी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed