फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nine high masts will be installed on the ghats of Ganga and Yamuna for Rs 42.52 lakh

Prayagraj News: गंगा और यमुना के घाटों पर 42.52 लाख में लगेंगी नौ हाईमास्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Nine high masts will be installed on the ghats of Ganga and Yamuna for Rs 42.52 lakh
महाकुंभ-2025 से पहले गंगा और यमुना के नाै घाटों को भी रोशन किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड ने तैयारी कर ली है। नाै घाटों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया गया है। इन हाईमास्ट को लगाने पर 42.52 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गंगा और यमुना के कई घाटों पर हाईमास्ट लाइटें लगी हैं। जिन घाटों पर नहीं हैं, वहां पर अब लगाई जाएंगी। यह सभी हाईमास्ट 12.50 मीटर ऊंची होंगी। कुल नाै हाईमास्ट में दो प्रत्येक 4.66 लाख की, तीन प्रत्येक 4.76 लाख और चार प्रत्येक 4.73 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सरस्वती घाट, नाैकायन घाट, महेवा घाट, रसूलाबाद घाट, ज्ञान गंगा घाट पर एक- एक और किला घाट व दशाश्वमेघ घाट पर दो-दो हाईमास्ट लगाई जाएंगी। तीन अक्तूबर को इसका टेंडर खुलेगा। इसके टेंडर का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने के पांच दिन बाद ही इसे खोला जाएगा। बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया कि जल्द से जल्द लाइटें लगवाने के लिए टेंडर के लिए समय कम दिया गया है। इस कार्य को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


मूर्ति विसर्जन के लिए 13.69 लाख में बनेगी जेटी
नवरात्र की शुरुआत तीन अक्तूबर से हो रही है। नाै दिन तक देवी पूजा के बाद झूंसी के समीप अंदावा के तालाब में मूर्ति विसर्जन होगा। मूर्ति विसर्जन के दाैरान लोगों की सुविधा के लिए तीन जेटी बनाई जाएंगी। सिंचाई विभाग ने इसका भी टेंडर जारी कर दिया है। यह काम 13.69 लाख रुपये में होगा और इसका टेंडर बृहस्पतिवार को खुलेगा। इसमें सात दिन तक निर्माण और देखरेख का काम रहेगा और विसर्जन के बाद तीन दिन में उसे हटा दिया जाना है। कुल 10 दिन का काम है और औसतन प्रतिदिन एक लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed