{"_id":"645f6b43f880197f320fe097","slug":"nikay-chunav-2023-sp-candidate-registers-victory-from-mafia-atiq-ahmed-s-ward-defeats-bjp-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Nikay Chunav 2023 : माफिया अतीक अहमद के वार्ड से सपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, भाजपा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Nikay Chunav 2023 : माफिया अतीक अहमद के वार्ड से सपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, भाजपा को हराया
Sat, 13 May 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 04:19 PM IST
सार
नगर निगम वार्ड नंबर 44 चकिया से समाजवादी पार्टी के नेता और निवर्तमान पार्षद आजम खां की पत्नी सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थी। माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह सीट काफी चर्चा में आ गई थी। मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ता दिख रहा था, इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां से भाजपा की प्रत्याशी जीत सकती है।
विज्ञापन
माफिया अतीक के वार्ड चकिया से निर्वाचित सपा की पार्षद जहां आरा, पति आजम खां के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले की सबसे संवेदनशील सीट मानी जाने वाली माफिया अतीक अहमद के वार्ड से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी जहां आरा ने भाजपा के प्रत्याशी को पराजित किया। अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर और अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यह सीट चर्चा में आ गई थी। माना जा रहा था कि कम मतदान होने के कारण यहां पर सपा को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
नगर निगम वार्ड नंबर 44 चकिया से समाजवादी पार्टी के नेता और निवर्तमान पार्षद आजम खां की पत्नी सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थी। माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह सीट काफी चर्चा में आ गई थी। मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ता दिख रहा था, इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां से भाजपा की प्रत्याशी जीत सकती है।
विज्ञापन
मतगणना शुरू होने के बाद पहले जहां आरा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन दो राउंड की गणना के बाद अचानक भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी, लेकिन अंतिम परिणाम आते आते भाजपा की प्रत्याशी पिछड़ गईं और सपा की जहां आरा ने जीत दर्ज की। चकिया वार्ड से आजम खां लगातार चार बार से पार्षद का चुनाव जीत रहे हैं। इसी 44 नंबर वार्ड में माफिया अतीक का पुश्तैनी मकान पड़ता है।
विज्ञापन