फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NGT asked... how will the government stop the decline in ground water level?

Prayagraj News: एनजीटी ने पूछा... भूजल स्तर में गिरावट कैसे रोकेगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
NGT asked... how will the government stop the decline in ground water level?
गंगा जमुना के पानी दोहन के चलते लगातार गिर रहे भू जल स्तर से चिंतित नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एनजीटी ने पूछा है की गंगा जमुना के गिरते जल स्तर रोकने के लिए उसके पास क्या योजना है।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की पीठ ने प्रयागराज के समाजसेवी कमलेश सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन

याची कमलेश सिंह का कहना है कि विद्युत ताप संयंत्रों की ओर से यमुना नदी के जल का दोहन किया जा रहा है और शहर के गंदे पानी को नदियों में गिराया जा रहा है। इसके चलते लगतार नदियों ने प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है साथ ही गंगा और यमुना नदी का भू जल स्तर गिर भी रहा है। परिणामतः अनवरत सूखती गंगा और यमुना का मिलाप प्रभावित हो रहा है। याची की दलील है कि शहर के गंदे पानी का प्रयोग ताप सयंत्रों, सिंचाई और भवन निर्माण में किया जा सकता है। इससे नदियों का भू जल स्तर तो बढ़ेगा ही साथ ही नदियों को प्रदूषण से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने याचिका में यह भी कहा है कि गंगा और यमुना के जल स्तर और शुद्धता को न रोका गया तो कुंभ जैसे धार्मिक आयोजन भी निरर्थक साबित होंगे।
याची दलीलों पर गंभीर एनजीटी ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय पर्यावरण , वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग केंद्रीय जल आयुक्त को याचिका में पक्षकार बनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने लगातार गिरते भू जल स्तर और गंदे पानी को यमुना नदी में गिराए जाने पर जवाब तलब करते हुए पूछा है कि गंगा -यमुना के जल दोहन को रोकने की सरकार के पास क्या योजना है। मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed