फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   news excutioe counceil in acharya barda

आचार्यबाड़ा के अध्यक्ष समेत 10 पदों पर निर्विरोध चुनाव

Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
news excutioe counceil in acharya barda
news excutioe counceil in acharya barda - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। लंबी खींचतान के बाद आखिरकार मंगलवार को रामानुज नगर प्रबंध समिति आचार्यबाड़ा के अध्यक्ष समेत 10 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। स्वामी रामेश्वराचार्य आचार्यबाड़ा के अध्यक्ष चुने गए। जबकि स्वामी चंद्रभूषणाचार्य महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन के बाद चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा चुनाव अधिकारी के तौर पर फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के सहायक निबंधक राजेश कुमार मिश्र ने की।
विज्ञापन

आचार्य बाड़ा की प्रबंध समिति पिछले कई महीने से भंग चल रही थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के सहायक निबंधक ने सोमवार को चुनाव कराया। इसमें स्वामी रामेश्वराचार्य ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इनके विरुद्ध किसी का नामांकन न होने की वजह से उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह श्रीधराचार्य उपाध्यक्ष, स्वामी चंद्रभूषणाचार्य महामंत्री,सालिगरामाचार्य उपमंत्री, स्वामी अखिलेशाचार्य सहमंत्री, स्वामी श्याम नारायणाचार्य विशिष्ट मंत्री हरिद्वार संभाग, रंगनाथाचार्य विशिष्ट मंत्री उज्जैन संभाग, सारंगधराचार्य विशिष्ट मंत्री नासिक संभाग, घनश्यामाचार्य कोषाध्यक्ष, पुरुषोत्तमाचार्य निर्विरोध आय-व्यय निरीक्षक के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इनके अलावा कार्यकारिणी में रामानुजाचार्य, संकर्षणाचार्य, रंगनारायणाचार्य, सुदर्शनाचार्य, विष्णु प्रपन्नाचार्य, देवनायकाचार्य को बतौर सदस्य नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed