फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newlyweds hanged while talking to husband over video call

CRIME : पति से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए नवविवाहिता फांसी पर लटकी

Sat, 15 Oct 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 12:35 AM IST
सार

जरीना की इसी साल 17 मई को सारंगापूर निवासी अफजल पुत्र अबरार से निकाह हुआ था। वह शादी के कुछ दिनों बाद ही दुबई चला गया था। घरवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे के करीब जरीना वीडियो कॉल पर अपने पति से बात कर रही थी।

विज्ञापन
Newlyweds hanged while talking to husband over video call
Prayagraj News : डेमो पिक। - फोटो : social media

विस्तार

पूरामुफ्ती में पति से वीडियो कॉल से बात करते नवविवाहिता जरीना (30) ने फांसी पर लटककर जान दे दी। वह पति से दुबई ले चलने की बात कर रही थी। इसी दौरान नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवा दिया है। जरीना पुत्री जिलानी मूल रूप से सारंगापुर, घूरपुर की रहने वाली थी। उसका ननिहाल पूरामुफ्ती में ग्लास फैक्ट्री के पास था। उसका पिता फेरी लगाता है और पिछले कई सालों से वह परिवार समेत ससुराल में ही रहता था। 

विज्ञापन



जरीना की इसी साल 17 मई को सारंगापूर निवासी अफजल पुत्र अबरार से निकाह हुआ था। वह शादी के कुछ दिनों बाद ही दुबई चला गया था। घरवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे के करीब जरीना वीडियो कॉल पर अपने पति से बात कर रही थी। इस दौरान मां व बहन बाहर बैठी थी। थोड़ी देर बाद अफजल ने फोन कर अपनी सास को बताया कि जरीना अचानक चुप हो गई और वह कॉल भी नहीं रिसीव कर रही है। 

विज्ञापन

पति के साथ दुबई जाने की कर रही थी जिद
मां भीतर गई तो वहां जरीना को फांसी पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। सूचना पर अन्य परिजन व आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पति अफजल से बात की तो उसने बताया कि जरीना उससे साथ ले चलने की जिद कर रही थी। उसने उसे समझाया कि अभी उसके पास परिवार साथ रखने की व्यवस्था नहीं है। इंतजाम होते ही वह उसे बुला लेगा। इसी पर वह खुदकुशी की धमकी देने लगी। अचानक उसकी आवाज आनी बंद हो गई। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed