फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newly appointed officer of Apna Dal SK reached Prayagraj, given a warm welcome in the High Court.

Apna Dal S : संगठन को मजबूत करने पर जोर, सामाजिक न्याय की लड़ाई में भागीदारी का लिया संकल्प

Fri, 19 Jan 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के परिसर में अपना दल (एस) विधि मंच के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल सहित प्रदेश सचिव रमेश सिंह पटेल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का लड्डू खिलाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Newly appointed officer of Apna Dal SK reached Prayagraj, given a warm welcome in the High Court.
अपना दल विधि मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हाईकोर्ट में किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के परिसर में अपना दल (एस) विधि मंच के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल सहित प्रदेश सचिव रमेश सिंह पटेल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का लड्डू खिलाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन


सभी लोगों ने ईमानदारी से पार्टी के नीति - रीति पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अनुशासन मे रहकर पार्टी नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने व पार्टी के सामाजिक न्याय की लड़ाई में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे ने कहा कि अपना दल एस में पद किसी की सिफारिश पर नहीं बल्कि काम के आधार पर मिलता है और ये अंत नहीं बल्कि शुरुआत है।
विज्ञापन


प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों में प्रदेश मीडिया सचिव प्रदीप तिवारी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, दीपमाला पटेल, बृजेश सिंह पटेल, संजय कुमार त्रिपाठी, राजकुमार मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर आशुतोष पटेल, आरबी सिंह पटेल, अंजनी मिश्रा, एसएन पांडेय, प्रशंक मिश्रा, केके यादव, राजेश सिंह, दीपक जायसवाल, संदीप पटेल, आजाद सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, हंसराज पटेल, इंद्रजीत पटेल, अजय शर्मा, अरुण पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed